{"_id":"5a79d8244f1c1bca798b81c0","slug":"21517934628-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य ग्रोवर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य ग्रोवर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फहराया परचम
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर में 11वीड्ड कक्षा के छात्र आदित्य ग्रोवर ने आईसीएआई के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर की कॉमर्स विजार्ड प्रतियोगिता में द्वितीय स्तर दूसरा रैंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे विश्व से करीब 8000 छात्रों ने हिस्सा लिया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर की कॉमर्स प्रतियोगिता के दौरान आदित्य ग्रोवर का उत्साह देखते ही बनता था। इस प्रतियोगिता में विजयी आदित्य ग्रोवर को पुरस्कार के रूप में यूनियन मिनिस्टर पीपी चौधरी ने अपने कर कमलों से 25000 रुपये व प्रशंसा पत्र दिया। आदित्य ग्रोवर ने इसके अतिरिक्त कॉमर्स टीचर्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉमर्स ओलंपियाड-2017 में भी भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 11814 प्रतियोगिताओं में से 90.90 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा रैंक प्राप्त कर लोहा मनवाया। प्राचार्य जेके सिद्धू ने विजेता छात्र आदित्य की लगन, मेहनत और अथक प्रयासों की भरपूर सराहना की।