फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अमलोह में कवरिंग कैंडीडेट लड़ेंगे पार्टी चिन्ह पर चुनाव

अमलोह में कवरिंग कैंडीडेट लड़ेंगे पार्टी चिन्ह पर चुनाव

Fri, 08 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
अमलोह में कवरिंग कैंडीडेट लड़ेंगे पार्टी चिन्ह पर चुनाव
अमलोह में कवरिंग कैंडीडेट लड़ेंगे पार्टी चिह्न पर चुनाव
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर अकालियों ने दिया धरना, अधिकारियों ने चुनाव रद्द होने के मामले में दी राहत
सांसद चंदूमाजरा, रखड़ा व गुरु ने सड़क पर छका लंगर
चुनाव कमीशन से चुनाव रद्द करने की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
अमलोह नगर काउंसिल चुनाव में रिटर्निंग अफ्सर द्वारा सभी पार्टियों के करीब 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द किए जाने के दूसरे दिन अकाली भाजपा वर्करों का गुस्सा फिर फूटा। रोष स्वरूप अकाली-भाजपा वर्करों ने हलका अमलोह से शिअद इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना की अगुवाई में सरहिंद माधोपुर चौक पर जबरदस्त रोष धरना दिया जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने पटियाला तथा दिल्ली से आने वाली ट्रैफिक का रूट बदल उसे मेन हाईवे पुल से निकाला। उधर, जिला प्रशासनिक कांपलेक्स के बाहर आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष एडवोकेट लखवीर सिंह राय की अगुवाई में 3 प्रत्याशियों के कागज रद्द करने के रोष में पार्टी वर्करों ने रोष धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर डीसी को मांग पत्र दिया। जिसमें दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई।
शाम 6 बजे धरना स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने रोष प्रदर्शन कर रहे विभिन्न पार्टियों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मांगें मान ली। जिस पर अकाली भाजपा ने अपना धरना समाप्त कर दिया। धरने समाप्ति बारे जानकारी देते हुए गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने बताया कि अमलोह में शिअद-भाजपा गठबंधन के जितने भी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द किए गए थे, उन्हें चुनाव अधिकारियों ने कुछ राहत प्रदान की है। जिसमें कवरिंग कैंडीडेट पार्टी चुनाव चिह्न पर ये चुनाव लड़ सकेंगे। जिस पर वे राजी हो गए और धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले धरनास्थल पर अकाली भाजपा कार्यकर्ताओं ने 12 बजे दोपहर को धरना शुरु किया था। जिसमें सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार दरबारा सिंह गुरु, जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह चनारथल व पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी समेत अकाली दल की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर पंजाब कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर धक्केशाही के आरोप लगाए और धरनास्थल पर ही सभी अकाली नेताओं एवं वर्करों ने लंगर छका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रत्याशियों के कागज हुए थे रद्द
जानकारी अनुसार आप पार्टी के वार्ड नंबर 1 से करमजीत कौर, वार्ड नंबर 7 से सुखविंदर कौर और वार्ड नंबर 13 से सिकंदर सिंह, वार्ड दो से भाजपा के राकेश कुमार, वार्ड नंबर 8 त्र्े कीृष्ण चंद, अकाली दल के वार्ड नंबर 11 से तनु मित्तल, वार्ड नंबर 7 से मीनू, वार्ड नंबर 3 से बंधना और वार्ड नंबर 3 से आजाद उम्मीदवार दर्शन सिंह के कागज हुए हैं। वहीं एक नंबर वार्ड से कांग्रेस की डोली नामक प्रत्याशी के भी कागज रद्द हुए हैं।


फोटो कैप्शन:08जीबीजीपी01:01ए-01बी: सरहिंद-पटियाला माधोपुर चौक के पास धरनास्थल पर बैठ लंगर छकते प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा व दीदार सिंह भट्टी, दरबारा सिंह गुरु व धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा तथा डीसी दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष लखवीर सिंह राय व पार्टी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed