फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अमलोह निकाय चुनाव-2017

अमलोह निकाय चुनाव-2017

Wed, 06 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
अमलोह निकाय चुनाव-2017
आखिरी दिन कांग्रेस ने भी ठोकी ताल, 21 ने भरा नामांकन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
विधान सभा हलका अमलोह की नगर कौंसिल के 13 वार्डों के लिए नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन आखिर कांग्रेस ने भी अपनी ताल ठोक 13 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं जिनमें 7 महिला प्रत्याशी हैं। बुधवार को रिटर्निंग अफसर कम-चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह के पास कुल 53 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे। इस बारे जानकारी देते हुए एडीसी (विकास)-कम-सहायक जिला चुनाव अधिकाी हरदयाल सिंह चट्ठा ने बताया कि आज कांग्रेस के 21, भाजपा दे 4, शिअद के 15, आप के 6 और 7 आजाद उम्मीदवारों में से कुल 53 प्रत्याशियों ने अपने कागज दाखिल किए। 7 दिसंबर को नामांकन पत्रों की की पड़ताल की जाएगी जहां 8 दिसंबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापिस ले सकेंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी
वार्ड नं.1 से राजविंदर कौर, वार्ड 2 से सुनील पुरी, 3 से बलविंदर कौर, 4 से रमा, 5 से किरण सूद, 6 से हरविंदर वालिया, 7 से कमलजीत कौर, 8 से डा हरप्रीत सिंह, 9 से सतविंदर कौर, 10 से लाल चंद गर्ग, 11 से संतोष कुमारी, 12 से बुद्ध राज और 13 से इंद्रजीत सेढा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

शिअद-भाजपा प्रत्याशी
वार्ड नं.1 से शिअद की जसविंदर कौर वार्ड नं: 2 से राकेश कुमार बबली (भाजपा) वार्ड नं. 3 से परमजीत सिंह रुपाल (भाजपा), वार्ड नं 4 से रविंदर रानी (शिअद), वार्ड नं.5 से संयोगता रानी (शिअद), वार्ड नं. 6 से गुरप्रीत सिंह गुरी (शिअद), वार्ड नं.7 से बलविंदर कौर (शिअद), वार्ड नं. 8 से गगनदीप कुमार खुल्लर (भाजपा), वार्ड नं 9 से नीना देवी शाही (शिअद), वार्ड नं. 10 से पूनम जिंदल (भाजपा), वार्ड नं 11 से तनु मित्तल (शिअद), वार्ड नं. 12 से सोहण सिंह (शिअद) वार्ड नं. 13 से चरनजीत सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के 6 प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों में से कर्मजीत कौर वार्ड नं.1, पाला सिंह वार्ड नं.2, हरनेक सिंह वार्ड नं.3, सुखविंदर कौर वार्ड नं.7, राकेश कुमार बंटी वार्ड नं.8, सिकंदर सिंह गोगी वार्ड नं.13 के नाम शामिल हैं। इस बारे अमलोह-2 अध्यक्ष दर्शन सिंह चीमा ने बताया कि उनकी पार्टी साफ अक्स वाले आजाद उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरा समर्थन करेंगे।
अपने सभी प्रत्याशियों को जिताऊंगा-विधायक
इससे पहले हलका अमलोह के विधायक काका रणदीप सिंह के दफ्तर में बैठक बुलाई गई जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, बस्सी पठाना विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी, ब्लाक कांग्रेस मंडी गोबिंदगढ़ अध्यक्ष राजिंदर बिट्टू समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने हिस्सा लिया और योजनाबद्ध तरीके से जीत प्राप्त करने की रणनीति तैयार करने के बाद 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। जिन्होंने अपने प्रत्याशियों समेत एसडीएम-कम-चुनाव अधिकारी के दफ्तर पर जाकर अपने नामांकन पत्र भरवाए। इस मौके हलका विधायक काका रणदीप सिंह व जिलाध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी ने कहा कि जिस तरह विधान सभा चुनाव में कांग्रेसी वर्करों ने उनका साथ दिया वे सभी वार्डों में अपने उम्मीदवारों की जीत पक्की करने के लिए दिन रात एक कर देंगे। इस मौके प्रदेश कांग्रेस सदस्य जसमीत सिंह राजा, जिला परिषद् सदस्य जोगिंदर सिंह, डा स्वतंत्र करकरा समेत अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन:06जीबीजीपी05: अमलोह में अपने प्रत्याशियों के साथ नामांकन पत्र भरवाने जाते हुए विधायक काका रणदीप सिंह, जिलाध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed