फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   21 temporary employees of the Punjab School Education Board have been regularized.

Ludhiana News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 21 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया

Mon, 12 Jan 2026 09:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
21 temporary employees of the Punjab School Education Board have been regularized.
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) में ठेके पर कार्यरत 21 कर्मचारियों को नियमित कर दिया। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोमवार को कर्मचारियों को नियमित होने का प्रमाणपत्र सौंपा। पॉलिसी के तहत इनमें 16 पैकर, 2 कुक, 2 वेटर और 1 ड्राइवर शामिल हैं। बैंस ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योग्य कर्मचारियों को स्थायी नौकरी के लाभ से वंचित न रहने देना है। उन्होंने कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और लंबे समय से चली मांग को मान्यता देते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नियमित करना सरकारी नीतियों और कर्मचारियों के हक के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed