फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हर पक्ष से लुधियाना को बनाऊंगा नंबर एक शहर : बिट्टू

हर पक्ष से लुधियाना को बनाऊंगा नंबर एक शहर : बिट्टू

Sat, 13 Apr 2019 10:38 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
हर पक्ष से लुधियाना को बनाऊंगा नंबर एक शहर : बिट्टू
सांसद बिट्टू ने खोला चुनावी दफ्तर
विज्ञापन

अकाली-भाजपा की ओर से अभी तक उम्मीदवार न घोषित किए जाने पर जताई हैरानी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लुधियाना से कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू ने बैसाखी के पवित्र पर्व और अष्टमी पूजन के साथ शनिवार को अपना चुनावी कार्यालय खोला। मल्हार रोड स्थित वेलकम पैलेस में चुनावी दफ्तर खोलने से पहले सभी धर्मों की पवित्र प्रार्थनाएं की गईं। इस दौरान बिट्टू ने कहा कि पिछली बार लुधियाना के लोगों ने उन पर मेहर करते हुए उन्हें सांसद चुना था। उम्मीद है कि वे इस बार भी उन्हें अपना आशीर्वाद देंगे। बिट्टू ने कहा कि वह शहर को प्रत्येक पक्ष से नंबर एक सिटी बनाएंगे और बढ़ती ट्रैफिक की समस्या, उद्योगों के लिए विशेष रियायतों और प्रदूषण से निपटने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

बिट्टू ने पंजाब में अकाली-भाजपा को हाथों में लेते हुए कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के बने हो, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारने चाहिए। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को दूसरों पर नकारात्मक प्रतिक्रिया देने से पहले अपनी पार्टी को देखना चाहिए। आज हालात ऐसे हैं कि अकाली दल के पास लुधियाना में कोई उम्मीदवार नहीं है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, विधायक राकेश पांडे, सुरेंद्र डाबर, संजय तलवाड़, कुलदीप वैद, मेयर बलकार सिंह संधू, लुधियाना कांग्रेस शहरी के प्रधान अश्विनी शर्मा, देहाती जिला कांग्रेस के प्रधान करण सोनी, सहित सभी प्रमुख संगठनों के नेताओं सहित जिला कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed