{"_id":"5cb0c1edbdec221477610c20","slug":"201555087853-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरप्रीत कौर सर्वोत्म छात्रा तथा खुशप्रीत कौर सर्वोत्म खिलाड़ी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरप्रीत कौर सर्वोत्म छात्रा तथा खुशप्रीत कौर सर्वोत्म खिलाड़ी घोषित
विज्ञापन
250 विद्यार्थियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। गुरु हरिगोबिंद खालसा कालेज में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में कालेज प्रिंसिपल जसवंत सिंह ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य मेहमान समेत कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के प्रधान मनजीत सिंह गिल, सचिव डॉ. एसएस थिंद, कॉलेज प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए। समारोह में अकादमिक, खेल और सभ्याचारक क्षेत्रों में विशेष प्राप्तियां लेने वाले 250 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हरप्रीत कौर को वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर वर्ष की सर्वोत्तम छात्रा और खुशप्रीत कौर को सर्वोत्तम खिलाड़ी घोषित किया गया। इस दौरान नार्थ-वेस्ट रिजन के डायरेक्टर जनरल ऑफ इंकम टेक्स डॉ. पुषपिंदर पूनियां मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस मौके पर पीएसपीसीएल के पूर्व चेयरमैन केडी चौधरी, प्रिंसिपल डायरेक्टर ऑफ इंकम टेक्स अवदेश मिश्रा, सीआईटी के प्रिंसिपल राजीव रंजन, कुशल ढिल्लों, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, दिलावर सिंह गिल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कॉलेज के संगीत विभाग की ओर से संगीतक पेशकारी की गई और कालेज की भंगड़ा टीम की ओर से भंगड़ा डाला गया।