फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   7 किसान जत्थेबंदियों ने लुधियाना में लगाया पक्का धरना

7 किसान जत्थेबंदियों ने लुधियाना में लगाया पक्का धरना

Mon, 18 Feb 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
7 किसान जत्थेबंदियों ने लुधियाना में लगाया पक्का धरना
7 किसान जत्थेबंदियों ने लुधियाना में लगाया पक्का धरना
विज्ञापन

लीड बैंक का करना था घेराव आश्वासन के बाद अयाली में लगाया मोर्चा
बरसात के बावजूद धरने पर डटे हैं किसान, राशन का भी इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब नेशनल लीड बैंक के खिलाफ सात किसान जत्थेबंदियों ने सोमवार से लुधियाना में पक्के तौर पर धरना लगा दिया है। इसमें क्रांतकारी किसान यूनियन, बीकेयू क्रांतिकारी, बीकेयू ओग्रांहा, बीकेयू डकौंदा, आजाद किसान संघर्ष कमेटी, किरती किसान यूनियन और किसान संघर्ष कमेटी पन्नू के नेता शामिल है। हालांकि किसान जत्थेबंदियों ने फिरोजपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर यह धरना लगना था, लेकिन अदालती आदेश और पंजाब सरकार की ओर से बातचीत की बात कहने पर। किसानों ने यह धरना फिरोजपुर रोड पर अयाली गांव के पास लगा दिया है। हालांकि सोमवार को दिन भर बरसात चलती रही, इसके बावजूद किसान नेता धरने पर डटे हैं। वहीं खाने पीने के लिए पूरा राशन भी साथ लेकर आए हैं।

किसान नेता दर्शन पाल और जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि 17 फरवरी को सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई थी। इसमें मांग रखी गई कि कर्ज लेने वाले किसानों की मजबूरी का फायदा उठा, खाली चेक पर साइन करवा रख लेते हैं, जोकि सरासर कानून के खिलाफ है। जब किसान किसी कारण कर्ज नहीं दे पाते हैं, तो बैंक मनमर्जी की रकम खाली चेक में भर केस अदालत में फाइल कर देते हैं। ऐसा कर बैंक किसानों को फौजदारी मामलों में फंसा उन्हें पैसा भरने के लिए मजबूर किया जाता है। यह एक तरह की जबरी वसूली है। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को सरकार ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया है। अगर इस बैठक में कोई हल नहीं निकला, तो पंजाब नेशनल के लीड बैंक के बाहर पक्के तौर पर धरना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed