फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   वरिष्ठ अकाली नेतायों को पहुंचने पर सिरेंडर को लगी आग

वरिष्ठ अकाली नेतायों को पहुंचने पर सिरेंडर को लगी आग

Fri, 01 Feb 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ अकाली नेतायों को पहुंचने पर सिरेंडर को लगी आग
वरिष्ठ अकाली नेताओं के पहुंचने पर सिलिंडर को लगी आग
विज्ञापन

रोपड़ में बड़ा हादसा होने से बचा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। अकाली दल के बीसी विंग की मीटिंग शुरू होने से पहले ही एक बड़ा हादसा टल गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ अकाली नेता हीरा सिंह गाबड़िया और डॉ. दलजीत सिंह चीमा जैसे ही मीटिंग के लिए धर्म सिंह साहनी हाल के बाहर पहुंचे तो गैस सिलिंडर को आग लग गई। यह गैस सिलिंडर साहनी हाल के बिलकुल बाहर रखा था, जिससे वर्करों के लिए चाय व पकौड़े तैयार किये जा रहे थे। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। मौके पर एक बार तो इतनी अफरातफरी मची कि सिलिंडर फटने के डर से वर्कर उधर भागने लगे। इस दौरान हीरा सिंह गाबड़िया और डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी साहनी हाल वाले स्थान से कलगीधर स्कूल की ओर चले गए जबकि हाल के पास खड़ी गाड़ियों को भी तुरंत बाहर निकाला गया। अकाली वर्करों ने सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाने के लिए काफी मेहनत की और पास ही चौकीदार के मंजे से ऊन वाली चादर लेकर सिलेंडर पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन चादर भी जल गई। इस दौरान नगर काउंसिल के प्रधान परमजीत सिंह मक्कड़ ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। इसके बाद पहुंची टीम ने सिलेंडर पर पानी डालकर आग पर काबू पाया और फिर सिलिंडर को गिले कपड़े से ढक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed