फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   देश की अखंडता के लिए खून का आखिरी कतरा भी बहा देंगे

देश की अखंडता के लिए खून का आखिरी कतरा भी बहा देंगे

Sat, 29 Dec 2018 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
देश की अखंडता के लिए खून का आखिरी कतरा भी बहा देंगे
तीन तलाक पर कोई कानून बर्दाश्त नहीं: शाही इमाम
विज्ञापन

कहा, देश की अखंडता के लिए खून का आखिरी कतरा भी बहा देंगे
अहरार पार्टी के 89वें स्थापना दिवस पर शाही इमाम पंजाब का ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
लुुधियाना। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर कुर्बानियां देने वाली पार्टी मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के 89वें स्थापना दिवस शनिवार को जामा मस्जिद लुधियाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के अध्यक्ष व शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने ध्वज लहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर मोदी सरकार का विरोध किया।

मौलाना हबीब सानी ने कहा कि इस पार्टी की स्थापना भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रईस उल अहरार मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी प्रथम, सैय्यद उल अहरार, सैय्यद अताउल्लाह शाह बुखारी, चौधरी अफजल हक ने 29 दिसंबर 1929 को लाहौर के हबीब हाल में की थी। शाही इमाम ने कहा कि अगर आज भी जरूरत पड़ी तो हम अपने देश की अखंडता के लिए खून का आखिरी कतरा भी बहा देंगे। उन्होंने कहा कि अहरार किसी इतिहासकार की मुहताज नहीं है, हम अपना इतिहास अपने खून से लिखते हैं। शाही इमाम ने कहा कि मोदी सरकार तीन तलाक के नाम पर एक काला कानून मुस्लिम समुदाय पर थोप रही है, जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के संविधान के मुताबिक हर एक व्यक्ति अपने धर्म और आस्था के मुताबिक जीवन बिताने के लिए स्वतंत्र है और हमारी ये स्वतंत्रता कोई राजनीतिक पार्टी नहीं छीन सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed