{"_id":"5bb4f2c0867a557f180c53a8","slug":"201538585280-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन कालिया इंक्लेव में हुए घोटाले की जांच करेगी विजिलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमोहन कालिया इंक्लेव में हुए घोटाले की जांच करेगी विजिलेंस
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
इंसाफ न मिलता देख अलॉटी पहुंचे सीबीआई की शरण में
मनमोहन कालिया एन्क्लेव में हुए घोटाले की जांच करेगी विजिलेंस
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट बठिंडा की ओर से गोनियाना रोड पर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक मनमोहन कालिया एन्क्लेव में बनाए गए फ्लैटों के निर्माण में हुए घोटाले की जांच अब विजिलेंस बठिंडा ने शुरू कर दी है। इंसाफ न मिलता देख फ्लैट अलॉटी सीबीआई दिल्ली की शरण में पहुंच गए थे। सीबीआई को लिखित शिकायत भेजकर अलॉटियों ने इंसाफ की मांग की। जिसके चलते सीबीआई ने शिकायत को विजिलेंस विभाग के पास भेज दिया है। जरूरत पड़ी तो सीबीआई खुद मामले को हैंडल करेगी।
इस संबंध में फ्लैट अलॉटी सुनील सिंगला ने बताया कि 2010 में फ्लैटों का निर्माण इंम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से शुरू कराया गया और उसी समय ट्रस्ट के ड्रा के जरिये लोगों को फ्लैट अलाट किए थे। ट्रस्ट ने फ्लैटों का कब्जा 2013 में अलॉटियों को देना था। लेकिन काम पूरा न होने पर ट्रस्ट अब तक मामला लटकाता रहा है। इस संबंध में उन्होंने पंजाब सरकार के निकाय विभाग व मंत्री के पास भी शिकायत की थी। लेकिन इंसाफ नहीं मिला। जिसके चलते अब फ्लैटों निर्माण में हुए घोटाले की जांच के लिए अलाटियों ने सीबीआई को एक लिखित शिकायत भेजी। जिस पर सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच विजिलेंस पंजाब के पास भेजी। सिंगला ने बताया कि बुधवार को कुछ अलॉटी विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा के एसएसपी अशोक बाठ को मिले और पूरी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर अलाटियों को इंसाफ दिया जाएगा। सिंगला ने कहा कि अब अलाटी फ्लैट नहीं चाहते बल्कि वो अपनी रकम ब्याज सहित वापस चाहते हैं। जिन लोगों ने फ्लैटों के निर्माण में घोटाला किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।