फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खिलाडिय़ों तथा बच्चो ने दिया नशा खत्म करने का संदेश

खिलाडिय़ों तथा बच्चो ने दिया नशा खत्म करने का संदेश

Tue, 26 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खिलाडिय़ों तथा बच्चो ने दिया नशा खत्म करने का संदेश
खिलाड़ियों तथा बच्चों ने दिया नशा खत्म करने का संदेश
विज्ञापन

लुधियाना। अंतरराष्ट्रीय नशा बुराई तथा गैरकानूनी कारोबार विरोधी दिवस के मौके पर जिला लुधियाना में विभिन्न जगहों पर जागरुकता समारोह करवाए गए। वहीं जिला प्रशासन की ओर से मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत खेल विभाग पंजाब तथा स्पोट्र्स अथारिटी आफ इंडिया के सहयोग से स्थानक गुरु नानक स्टेडियम के बाहर से जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी गिनती में खिलाडिय़ों तथा बच्चों ने भाग लिया। इस रैली को लुधियाना पश्चिमी के एसडीएम दमनजीत सिंह मान ने झंडी दिखा कर रवाना किया तथा रैली की अगुवाई की। यह रैली फव्वारा चौक, माल रोड, भारत नगर चौक, दुर्गा माता मंदिर से होती हुई गुरु नानक स्टेडियम में संपन्न हुई। रैली के दौरान बच्चों तथा खिलाड़ियों ने हाथों में नशा विरोधी बैनर उठाए थे। रैली में भाग लेने वालों की ओर से राहगीरों को नशा त्यागने तथा सेहतमंद समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। रैली के बाद मान ने कहा कि हर तरह का नशा (जिससे मानव के शरीर को नुकसान होता है) करना तथा इसकी तस्करी करना समाज के लिए कलंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed