{"_id":"5b2298124f1c1b614d8b64f6","slug":"201528993810-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला लुधियाना में 100 फीसदी साफ पीने वाले पानी के कनेक्शन तथा शौचालय बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला लुधियाना में 100 फीसदी साफ पीने वाले पानी के कनेक्शन तथा शौचालय बनाने का लक्ष्य
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में 100 फीसदी साफ पानी के कनेक्शन और शौचालय बनाने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सूबे के लोगो को साफ हवा, पानी, भोजन तथा साफ सूथरा वातावरण मुहैया कराने के लिए पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत जल सप्लाई तथा सैनिटेशन विभाग की ओर से जिला लुधियाना के देहाती क्षेत्र के प्रत्येक घर को पीने वाले पानी तथा शौचालय की सहूलत से लैस करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग की ओर से तुरंत कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। जल सप्लाई तथा सेनिटेशन विभाग के कार्यकारी इंजीनियर अमृतपाल सिंह गिल ने बताया कि विभाग की ओर से महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के तहत जिला लुधियाना के 8582 उन घरों की पहचान की गई थी जहां पीने वाले पानी का कनेक्शन नहीं था। जिस पर कार्रवाई करते विभाग की ओर से 7253 घरों में पानी के कनेक्शन मुहैया करवा दिए गए थे। जबकि बाकी रहते 1329 घरों को भी पानी के कनेक्शन लगातार जारी किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इस समय जिला लुधियाना में विभाग की ओर से 54935 पानी वाले कनेक्शन चलरहे है। जबकि कई गांव में विश्व बैंक के प्रोजेक्ट के तहत पंचायतों की ओर से अपने स्तर पर कनेक्शन चलाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जिला लुधियाना का सारा ग्रामीण क्षेत्र भारत सरकार की ओर से खुलेआम मल त्याग मुक्त करार दिया जा चुका है। परंतु ग्रामीण क्षेत्र में शौचायल तैयार करने के लिए विभाग को 257 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिन्हें भी पहले के आधार पर निपचाया जा रहा है। इन आवेदन पर कार्रवाई करते हुए 98 शौचालय बना कर जरुरतमंदों को दे दिए गए है। जबकि बाकि रहते 159 शौचालय भी बड़ी तेजी से बनाए जा रहे है। गौर हो कि जिला लुधियाना के देहाती क्षेत्रों में पिछले समय दौरान 26000 से अधिक शौचायल बनाए गए थे। जिससे जिले को खुलेआम मल त्याग मुक्त जिला होने का मान हासिल हुआ था। गिल ने बताया कि उनका विभाग मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहबत जिला लुधियाना के लोगो को साफ सुथरा पीने वाला पानी तथा खुलेआम मल त्याग मुक्त बनाने के संकल्प है। विभाग की ओर से लोगो को साफ पीने वाले पानी का संयम से इस्तेमाल तथा आस पास साफ सुथरा रखने के लिए जागरूकता मुहिम शुरू की गई है।