{"_id":"5b180b1c4f1c1bf26e8b6861","slug":"201528302364-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व अकाली विधायक की शराब फैक्ट्री में आग लगने के कारणों की जांच करने पहुंची फोरेसिंक जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व अकाली विधायक की शराब फैक्ट्री में आग लगने के कारणों की जांच करने पहुंची फोरेसिंक जांच टीम
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब फैक्टरी की आग साढ़े छह घंटे में बुझी
एसपी हेडक्वार्टर ने भी किया फैक्टरी का दौरा
पूर्व अकाली विधायक से एसपी ने की बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। गांव मछाना में स्थित ओम संस शराब फैक्ट्री में मंगलवार रात लगी आग करीब साढ़े छह घंटे के बाद बुझ सकी। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस फोरेंसिक टीम कारणों का पता लगाने में जुटी है। अग्निकांड फैक्टरी की बिल्डिंग काफी क्षतिग्रस्त हो गई है।
मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे शराब फैक्टरी में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड मुलाजिमों ने तड़के करीब तीन बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। फैक्टरी मालिक पूर्व अकाली विधायक दीप मल्होत्रा मौके पर पहुंचे और फैक्टरी का जायजा लिया। उन्होंने फैक्टरी के कर्मचारियोें से बातचीत की आग के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभाग की फोरेसिंक जांच टीम एसपी हेडक्वार्टर सुरिंदर पाल सिंह की अगुवाई में फैक्टरी पहुंची। एसपी व टीम ने फैक्टरी मालिक मल्होत्रा से बातचीत कर आग लगने के कारणों संबंधी जांच की ।
एसपी ने बताया आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। इस घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। फैक्टरी के बाटलिंग प्लांट में आग अचानक आग लगी थी। जांच की जा रही है। फैक्टरी मालिक पूर्व अकाली विधायक दीप मल्होत्रा का कहना था कि आग लगने संबंधी उनको रात सूचना मिली थी । आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड में करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
ढाई सौ कर्मी दो माह के लिए हो जाएंगे बेरोजगार
पूर्व अकाली विधायक ने बताया फैक्टरी की इमारत काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। फैक्टरी में करीब ढाई सौ व्यक्ति काम करते थे । अग्निकांड से फैक्टरी पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। फैक्टरी को दुबारा पटरी पर लाने के लिए दो माह का समय लगेगा। इसके चलते दो माह के लिए फैक्टरी के करीब ढाई सौ कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं।