फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   किसानों ने एक हजार लीटर दूध रजवाहे में बहाया

किसानों ने एक हजार लीटर दूध रजवाहे में बहाया

Mon, 04 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने एक हजार लीटर दूध रजवाहे में बहाया
एक हजार लीटर दूध रजवाहे में बहाया
विज्ञापन

किसानों ने लुधियाना-धूरीमुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर पकड़ा था दूध
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। धूरी में किसानों ने लुधियाना-धूरी मुख्य मार्ग पर करीब एक हजार लीटर दूध को पकड़ा। इसके बाद किसानों यह दूध पास से गुजरते रजवाहे में बहा दिया।
किसानों ने धूरी में ट्रक यूनियन के समीप मुख्य मार्ग पर एक पिकअप गाड़ी को रोका। गाड़ी मं करीब एक हजार लीटर दूध था। किसानों का आरोप था कि यह दूध मिलावटी है। सूचना पाते ही थाना सिटी के प्रभारी राजेश स्नेही मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि यदि यह दूध नकली अथवा मिलावटी हुआ तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे जिला स्वास्थ्य अधिकारी रविंदर गर्ग और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह टीम के साथ आ गए, जिन्होंने दूध के सैंपल जांच के लिए भर लिए। इसके बाद किसानों ने दूध को रजवाहे में बहा दिया। दूसरी तरफ, दूध लानेवाले व्यक्ति जसपाल बांसल ने सभी आरोपों को नकार दिया। उन्होंने बतया दूध वह अपनी लुधियाना स्थित डेयरी से लेकर आए थे। यह दूध स्परेटा किस्म का होने की वजह से थोड़ा पतला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed