{"_id":"5b0ed0944f1c1bf36e8b5523","slug":"201527697556-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात टीमों ने जिला जेल की दो घंटे की चेकिंग, सिम का खोल व चार्जर की तार मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात टीमों ने जिला जेल की दो घंटे की चेकिंग, सिम का खोल व चार्जर की तार मिली
Updated Wed, 30 May 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात टीमों ने दो घंटे खंगाली जिला जेल
सिम का खोल और चार्जर की तार मिली
डीसी, एसएसपी हर महीने करेंगे जेल की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी के नेतृत्व में बुधवार को सिविल व पुलिस अधिकारियों और मुलाजिमों पर आधारित सात विभिन्न टीमों ने लगभग दो घंटे जिला जेल में बारीकी से चेकिंग की। चेकिंग दौरान टीमों के हाथ सिर्फ सिम का खोल व मोबाइल चार्जर का तार ही हाथ लगा।
डीसी थोरी ने बताया कि सात सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों और 70 पुलिस मुलाजिमों ने जेल की चेकिंग की। जेल में सिम का खोल व चार्जर तार मिलने के मद्देनजर जेल सुपरिंटेंडेंट को हिदायत की गई है कि वह रोजाना अपने स्तर पर जेल की नियमित जांच को यकीनी बनाएंगे। इस चेकिंग के दौरान डीसी थोरीने जेल में बंद व्यक्तियों की विभिन्न बैरकों में जाकर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं व उनकी समस्याओं का जायजा भी लिया।
इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद डाक्टरों की टीम को हिदायत की कि हवालातियों व कैदियों की सेहत संबंधी मुश्किलों का नियमित जायजा लिया जाए और ऐसी कोई भी सेहत संबंधी मुश्किल आने पर फौरन इलाज यकीनी बनाया जाए। इस मौके पर एडीसी उपकार सिंह,एडीसी राजिंदर सिंहबतरा, एसपी हरिंदर सिंह, एसडीएम अविकेश गुप्ता, सहायक कमिश्नर इस्मत विजय सिंह,जेल सुपरिंटेंडेंट दलबीर सिंह तेजी सहित अन्य मौजूद थे।