फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   डीसी संगरूर ने अपनी दोनों बेटियों को लगवाया खसरा रुबेला टीका

डीसी संगरूर ने अपनी दोनों बेटियों को लगवाया खसरा रुबेला टीका

Thu, 03 May 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
डीसी संगरूर ने अपनी दोनों बेटियों को लगवाया खसरा रुबेला टीका
‘टीकाकरण की गलत अफवाहें फैलाई तो होगी कार्रवाई’
विज्ञापन

डीसी ने दोनों बेटियों को लगवाया खसरा-रुबेला का टीका
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
खसरा-रुबेला टीकाकरण मुहिम के बारे में फैलाए जा रहे गलत प्रचार को नकारते डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने वीरवार अपनी दोनों बेटियों जारा और जीवा को खसरा-रुबेला का टीका लगवाया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को खुद बुलवाकर अपनी बेटियों को टीका लगवाते डीसी थोरी ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों की ओर से सोशल मीडिया पर इस टीकाकरण के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। जो भी इस टीकाकरण को लेकर गलत प्रचार करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इन अफवाहों की तरफ ध्यान न देते हुए अपने नौ महीनों से 15 साल तक के बच्चों का खसरा-रुबेला टीकाकरण जरूर करवाएं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि खसरा एक वायरल बीमारी है, जिससे हर साल में करीब 49 हजार बच्चों की मौत हो जाती है। रुबेला भी वायरल बीमारी है जो बच्चों व बालिगों में मौत का कारण बनता है। इस दौरान सहायक सिविल सर्जन डा. सुरिंदर सिंगला, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दलजीत सिंह, बच्चों के माहिर डॉ. परमवीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो:03एसजीआरपी05:संगरूर में अपनी दोनों बेटियों को खसरा रुबेलाटीका लगवाने के बाद डीसी संगरूर व उनकी पत्नी टीकाकरण कार्ड दिखाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed