{"_id":"5a8314b24f1c1b4d588b8588","slug":"201518539954-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से बागी हुए किन्नर ने वार्ड 27 से आजाद प्रत्याशी के तौर पर भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से बागी हुए किन्नर ने वार्ड 27 से आजाद प्रत्याशी के तौर पर भरा नामांकन
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के बागी किन्नर ने दाखिल किया पर्चा
वार्ड 27 से आजाद प्रत्याशी के तौर पर बंतो महंत ने कराया नामांकन
पार्टी की लीडरशिप पर तीस लाख में टिकट बेचने के लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नगर निगम चुनाव में टिकट आवंटन को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा है। विपक्षी पार्टियों से आए नेताओं को टिकट देने के बाद कांग्रेसी वर्करों ने प्रदर्शन भी किए। कांग्रेसी महिला नेताओं ने जहां सांसद बिट्टू की कोठी का घेराव किया, वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वार्ड नंबर 11 से टिकट न मिलने पर विधायक संजय तलवाड़ के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। अब पार्टी की किन्नर वर्कर ने कांग्रेस से बागी होकर आजाद मैदान में उतरने का फैसला किया है। वार्ड नंबर 27 से किन्नर बंतो महंत ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है।
नामांकन करने के बाद बंतो महंत ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से पुराने वार्ड नंबर 12 में लोगों की हर प्रकार की मदद कर रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस में आम वर्कर जैसे रहे कि पार्टी की सेवा भी कर रहे है। इस वार्ड से दो नए वार्ड बनने के कारण इलाके की संगत ने वार्ड नंबर 27 से चुनाव लड़ने के लिए कहा। वह संगत का सुनाया फैसला मोड़ नहीं पाई और इस वार्ड से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की ठानी।
पार्टी के सीनियर नेताओं को लोगों के फैसले के बारे में बताया तो उन्होंने वार्ड में मेहनत करने के लिए कहा। पिछले कई महीने से वह लोगों की सेवा में दिन रात जुट गईं, लेकिन टिकट आवंटन के समय पार्टी के प्रति इमानदारी और लोगों के बीच की हुई सेवा को नजर अंदाज कर दिया गया। उन्होंने पार्टी हाई कमांड और सीनियर नेताओं और वार्ड की टिकट तीस लाख रुपये में बेचने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह उनके साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि संगत के कहने पर ही उन्होंने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। इस मौके उनके साथ वार्ड नंबर 26 के यूथ विंग के प्रधान बाबा रवि गौतम, रेशमा, राजवंती हाजिर थे।