{"_id":"5a81c6d94f1c1b92268b9cab","slug":"201518454489-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट ऐलान के बाद लुधियाना में कांग्रे सियों ने चलाई हवा में गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट ऐलान के बाद लुधियाना में कांग्रे सियों ने चलाई हवा में गोलियां
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट एलान के बाद कांग्रेसियों ने चलाई हवा में गोलियां
वार्ड नंबर 39 की उम्मीदवार जसप्रीत ठुकराल के समर्थकों का लाइव वीडियो वायरल
लोक इंसाफ पार्टी ने पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन लाइसेंसी हथियार जमा करा रहा है। वहीं जिला प्रशासन के आदेशों की धज्जियां खुद कांग्रेसी ही उड़ा रहे है। कांग्रेसियों ने वार्ड नंबर 39 से जसप्रीत ठुकराल की टिकट जारी होने के बाद शनिवार रात कई हवाई फायर किए। पटाखों के बीच चली इन गोलियों के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया। शनिवार की रात को ही हवा में चली गोलियों की लाइव वीडियो वायरल हो गई। इसके बाद लोक इंसाफ पार्टी ने इसे मुद्दा बना लिया। लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने सोमवार की सुबह पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके से शिकायत की और वीडियो दिखा कर इस मामले की जांच करने की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया।
लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का कहना है कि एक तरफ प्रशासन सभी महानगर के लोगों से अपील कर रहा है कि चुनाव से पहले अपने हथियार जमा करें। सत्ता के नशे में चूर हो चुके कांग्रेसियों पर पुलिस प्रशासन के इन आदेशों का कोई असर नहीं हुआ। शनिवार की रात वार्ड नंबर 39 से पार्षद की टिकट पाने वाली कांग्रेस प्रत्याशी जसप्रीत ठुकराल के समर्थकों ने उनके सामने ही हवा में गोलियां चलाई। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग का वीडियो मिलने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
लोक इंसाफ पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए प्रत्याशी के पति जसविंदर ठुकराल ने बताया कि टिकट मिलने की सूचना पर उनके समर्थकों ने ढोल बजाए थे, किसी ने कोई गोली नहीं चलाई है। उन्होंने कहा कि यह सब उनके विरोधियों की चाल है। वह उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसा कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह सब उन लोगों का काम है, जिनकी पार्टी वह छोड़ कर आए है। उन्होंने कहा कि टिकट मिलने की खबर के बाद वह खुद परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए गए थे। उनकी छवि खराब करने के लिए ही सब किया जा रहा है। कमिश्नर का कहना है कि थाना डाबा पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए गए है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।