{"_id":"5a5254644f1c1b216f8b461d","slug":"201515344996-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरुद्ध किया जाएगा सत्यग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरुद्ध किया जाएगा सत्यग्रह
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ट्रेड यूनियन के बुलावे पर सत्याग्रह की तैयारी के लिए सुधार में साझी कनवेंशन
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
देश की मुख्य ट्रेड यूनियनों और केंद्र व राज्य सरकार के मुलाजिमों की फेडरेशनों के साझे बुलावे पर कस्बा गुरुसर सुधार में सीटू की ओर से एक साझी विशाल कन्वेंशन की गई। इसकी प्रधानगी सीटू लुधियाना के प्रधान जतिंदरपाल सिंह और पंजाब सीटू के उप प्रधान दलजीत कुमार ने की। इसमें सीटू से संबंधित अनेकों यूनियनों के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
पंजाब सीटू के जनरल सचिव रघुनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से मनमोहन सिंह की ओर से लागू की गई जन विरोधी नीतियों को और भी तेजी और धक्के से लागू किया जा रहा है। कारपोरेट घरानों को खुश करने के लिए श्रम कानून में मजदूर विरोधी शोध किए जा रहे है। जनवरी के आखिरी सप्ताह सभी ट्रेड यूनियनों की ओर से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसमें हजारों श्रमिक शामिल होंगे।
लाल झंडा पंजाब भट्ठा मजदूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी तरसेम जोधा, सीटू के राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी मेंबर जतिंदरपाल सिंह और नेशनल जनरल काउंसिल मेंबर हनुमान प्रसाद दुबे ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध जनवरी के आखिरी सप्ताह जेल भरो आंदोलन को पंजाब, चंडीगढ़ को सफलता मिलेगी। मौके पर नेताओं ने पंजाब के श्रमिकों को सत्याग्रह में पूरी शक्ति से शामिल होने को कहा। मौके पर प्रकाश सिंह, शाम सुंदर, राम सरूप, संतोख सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरीक सिंह, गुरप्रीत सिंह, मंगतराय, रमेश कुमार, भूपिंदर सिंह, रणजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, सतविंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, राजवंत सिंह मौजूद थे।