फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मजदूर की मौत के बाद कार्रवाई को लेकर परिजनों ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

मजदूर की मौत के बाद कार्रवाई को लेकर परिजनों ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 12 Jul 2017 10:32 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
मजदूर की मौत के बाद कार्रवाई को लेकर परिजनों ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, सड़क जाम
विज्ञापन

मजदूर की मौत के बाद फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई की कर रहे थे मांग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
निर्माणाधीन फैक्ट्री में मजदूरी करने के दौरान छत से गिरे मजदूर की मौत के बाद भड़के परिजनों ने बुधवार की दोपहर को बस्ती जोधेवाल थाने के बाहर जीटी रोड जाम कर दिया। मजदूर कार्रवाई न होने से भड़के हुए थे। सूचना के बाद एसीपी पूर्वी पवनजीत चौधरी, एसएचओ बस्ती जोधेवाल विजय कुमार और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से मामले के बारे में पूछा, तो मामला थाना मेहरबान का निकला। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। फिर उन्हें थाना मेहरबान लेकर गए। फैक्टरी मालिक को बुलाया गया। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में बातचीत हुई और समझौता हो गया।
पुलिस को दी गई शिकायत संजय राय ने बताया कि उसका जीजा सुनील कुमार, गांव नूरवाला में एक निमार्णधीन फैक्ट्री में लेबर का काम कर रहा था। बीती 7 जुलाई को वह छत से नीचे गिर गया। उसके सिर पर चोट लगी। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया गया, उसकी मौत हो गई। उनका आरोप है कि फैक्टरी मालिक की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस पर उसने साथियों के साथ प्रदर्शन किया। उधर, थाना मेहरबान के एसएचओ पवित्र सिंह का कहना है कि सुनील ने शराब पी हुई थी और छत से गिरने पर उसके सिर पर गहरी चोट लगी। इससे उसकी मौत हुई। परिजन फैक्टरी मालिक पर कार्रवाई को लेकर अड़े थे। उस पर कोई कार्रवाई नहीं बनती थी। बुधवार को थाने में दोनों पक्षों ने बातचीत कर समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed