फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in hindi: 2.80 lakhs looted on the basis of pistol in ludhiana

वीडियो: लुधियाना में दिनदहाड़े बुजुर्ग से 2.80 लाख की लूट, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Tue, 01 Sep 2020 04:42 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 01 Sep 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in hindi: 2.80 lakhs looted on the basis of pistol in ludhiana
सीसीटीवी में कैद वारदात। - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना के सबसे व्यस्त माने जाने वाले गिल रोड स्थित इंडसइंड बैंक के बाहर मंगलवार दिनदहाड़े बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक बुजुर्ग से पिस्तौल के बल 2.80 लाख रुपये लूट लिए। बैंक के सुरक्षा गार्ड ने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की। तीनों लुटेरे मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित बुजुर्ग कुलजीत सिंह फाइन बियरिंग कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार की सुबह लगभग 11.30 बजे गिल रोड स्थित इंडसइंड बैंक में नकदी जमा करवाने जा रहे थे। इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर तीन युवक उनका पीछा कर रहे थे। वह बैंक में जाने के लिए बेसमेंट की सीढ़ियां उतर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने उन्हें धक्का दिया और पिस्तौल दिखाकर हाथ से नकदी छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल कुलजीत सिंह उसने शोर मचाया। बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड भी बाहर की तरफ दौड़ा। उस समय तक आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो चुके थे। उधर थाना डिवीजन नंबर छह प्रभारी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाल रही है। आसपास के एरिया में भी नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग के बयान दर्जकर लिए है। जल्द ही आोरपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed