फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स्टेट आवार्डी भोला सिंह विर्क ने की ढिल्लों के पक्ष में विशाल रैली

स्टेट आवार्डी भोला सिंह विर्क ने की ढिल्लों के पक्ष में विशाल रैली

Sat, 11 May 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
स्टेट आवार्डी भोला सिंह विर्क ने की ढिल्लों के पक्ष में विशाल रैली
संसद में चुटकले सुनाने से बडे़ प्रोजेक्ट नहीं आते : ढिल्लों
विज्ञापन

कांग्रेस के उम्मीदवार ने आप के उम्मीदवार पर साधा निशाना
शरोमणि अकाली दल के अंतरिंग कमेटी मेंबर भोला सिंह कांग्रेस में हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। मार्केट कमेटी बरनाला के पूर्व चेयरमैन व शिरोमणि अकाली दल के अंतरिंग कमेटी मेंबर स्टेट अवार्डी भोला सिंह विर्क ने लोकसभा हलका संगरूर से कांग्रेस के उम्मीदवार केवल ढिल्लों के पक्ष में रैली की। इस अवसर पर वह अपने समूह साथियों समेत कांग्रेस में शामिल हो गए। रैली को संबोधित करते केवल ढिल्लों ने आप के उम्मीदवार भगवंत मान पर कहा कि संसद में चुटकले सुनाने से प्रोजेक्ट नहीं लाए जा सकते। संसद में अति संवेदनशीलता से हलके के विकास के लिए एवं बडे़ प्रोजेक्ट लाने के लिए आवाज उठानी पड़ती है। लेकिन भगवंत मान ने पूरे पांच साल संसद में चुटकले सुनाकर ही निकाल दिए, हलके के लिए कुछ भी बड़ा हासिल नहीं कर सके। इसी तरह उन्होंने अकाली भाजपा के उम्मीदवार परमिंदर ढींढसा को आडे़ हाथ लिया कि इनकी सरकार में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई और सुखदेव सिंह ढींढसा राज्यसभा मेंबर रहे, जबकि परमिंदर ढींढसा राज्य के खजाना मंत्री रहे, लेकिन दोनों ढींढसे उच्च पदवियों पर विराजमान होते हुए भी हलके में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लेकर आ सके। जबकि वह सबसे पहले हलके में सरकारी यूनीवर्सिटी, बड़ा अस्पताल व बेरोजगारी खत्म करने के लिए बड़ा उद्योग लेकर आएंगे। जबकि इस अवसर पर संबोधित करते भोला सिंह विर्क ने कहा कि इससे पहले केवल ढिल्लों ने बरनाला के जिला बनाकर दिखाया, दोनों रेलवे फाटकों पर अंडरब्रिज व रेलवेब्रिज बनाए, लुधियाना बरनाला सड़क सहित अनेकों विकास कार्य करवाकर अपना लोहा मनवा चुके हैं, तभी ढिल्लों को विकास पुरुष के नाम पर जाना जाता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक मानशाहिया, निर्मल निम्मा, सुरिंदर कौर वालियां, बीबी हरचंद कौर, जिला प्रधान रूप कौर रूपी, महिला विंग की प्रधान सुखजीत कौर सुखी,नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान मक्खन शर्मा, राजीव कुमार लूबी, कृष्ण कुमार चंननवालिया, सुरेश कुमार डिंपल, महेश कुमार लोटा, धर्मपाल धर्मा, गुरप्रीत सिंह बाजवा, कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, सूरत सिंह बाजवा, वरूण बत्ता, इत्यादि दर्जनों नेता मौजूद थे।

फोटो कैप्शन:11बीएनएलपी01,भोला सिंह विर्क साथियों सहित कांग्रेस में शामिल होते हुए।
फोटो कैप्शन:11बीएनएलपी02, रैली में उपस्थित लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed