फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बरनाला पहुंचे भगवंत मान

बरनाला पहुंचे भगवंत मान

Fri, 12 Apr 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
बरनाला पहुंचे भगवंत मान
फोन तक न उठाने वाले ढिल्लों फिर जनता की कचहरी में: भगवंत मान
विज्ञापन

बरनाला। आम आदमी पार्टी के पंजाब व लोकसभा हलका संगरूर से आप के घोषित उम्मीदवार सांसद भगवंत मान ने कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार केवल ढिल्लों को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि लोगों के दुखसुख में शामिल होना तो दूर, लोगों के फोन तक न उठाने वाला केवल ढिल्लों वोट मांगने के लिए फिर जनता की कचहरी में हैं। सांसद भगवंत मान शुक्रवार को बरनाला के गांव सेखा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मान ने कहा कि केवल ढिल्लों भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह पहाड़ों में घूमने वाले हैं। इन लोगों के पास एशपरस्ती के सिवाय लोगों के लिए कहां समय है। सांसद मान ने कहा कि केवल ढिल्लों चुनाव में परिवार सहित हलके में आकर बैठ जाते हैं और वोट के लिए घर घर जाकर लोगों की मिन्नतें करते हैं। जहां तक कि केवल ढिल्लों अपने दोनों बेटे, पत्नी व पुत्रवधू लेकर चुनावों के समय हलके में आ जाते हैं। चुनाव होते ही बरनाला कोठी को ताला लगाकर अपनी चंडीगढ़ कोठी चले जाते हैं और फिर पूरे परिवार में से जनता का कोई फोन नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि केवल ढिल्लों व उसका परिवार अब किस मुंह से लोगों के बीच वोट मांगने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed