फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जेल में अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याएं जानने पहुंचे विधायक तलवाड़

जेल में अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याएं जानने पहुंचे विधायक तलवाड़

Sat, 11 Aug 2018 09:16 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
जेल में अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याएं जानने पहुंचे विधायक तलवाड़
जेल में समस्याएं जानने पहुंचे विधायक
विज्ञापन

पूर्वी हल्के के सभी पार्षदों को साथ लेकर संजय तलवाड़ ने जेल सुपरिटेडेंट से की मुलाकात
जेल विभाग ने विधायक तलवाड़ को मांगों का सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हल्का पूर्वी से कांग्रेसी विधायक संजय तलवाड़ शुक्रवार को ताजपुर रोड स्थित केंद्रीय जेल में अधिकारियों के साथ मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मुलाकात करने के दौरान जेल में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ हल्का पूर्वी में आने वाले सभी कांग्रेसी पार्षद मौजूद थे।
मुलाकात के बाद जेल सुपरिटेडेंट और अन्य अधिकारियों की तरफ से विधायक संजय तलवाड़ को मांग पत्र भी दिया गया। जिसमें जेल में आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया और उन्हें जल्द पूरा करने की मांग की। विधायक तलवाड़ ने समस्याओं को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक शुक्रवार की दोपहर पार्षदों के साथ केंद्रीय जेल में जेल अधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने जेल का दौरा किया और सारी समस्याएं सुनीं। जेल अधिकारियों ने विधायक को जेल के अंदर बनी सड़क को ठीक करवाने और कुछ जगहों पर नई सड़क बनवाने की बात की।
विज्ञापन

इसके बाद जेल अधिकारियों ने उन्हें आने वाली समस्याओं के बारे में बताया और डाइंगों की वजह से जेल में आ रही धूल की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डाइगों से आने वाली धूल की वजह से कैदी और हवालाती बीमार हो रहे है। विधायक संजय तलवाड़ ने जेल अधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर वह जल्द ही जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से बात करेंगे ताकि कोई हल किया जा सके। इस मौके पर पार्षद पति सतीश मल्होत्रा, पार्षद उमेश शर्मा, पार्षद कुलदीप जंडा हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed