फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   प्री मोनसून ने ही खोली निगम अधिकारियों की पोल, शहर हुआ पानी पानी

प्री मोनसून ने ही खोली निगम अधिकारियों की पोल, शहर हुआ पानी पानी

Sun, 17 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
प्री मोनसून ने ही खोली निगम अधिकारियों की पोल, शहर हुआ पानी पानी
जलभराव के संकट में फंसा औद्योगिक शहर
विज्ञापन

प्री मानसून ने खोली निगम अधिकारियों की पोल
देर रात और रविवार को सुबह हुई बारिश से सड़कों पर जमा हुआ पानी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मानसून से पहले बरसे बादलों ने नगर निगम अधिकारियों की तैयारियों की पोल खोल दी है। शनिवार रात और रविवार को पड़ी बारिश से कोई सड़क कोई इलाका ऐसा नहीं छूटा, जहां पानी न जमा हो। बारिश के आगे नगर निगम के पानी निकासी के सारे ही प्रबंध फेल साबित हुए। कुछ घंटों की बारिश ने ही शहर की सड़कें तालाब में तबदील हो गईं। साथ ही सड़कों पर पानी खड़ा होने के कारण ज्यादातर सड़कों पर ट्रैफिक की स्पीड भी कम हो गई। पानी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। उधर, बारिश के कारण शहर के तापमान में छह से आठ डिग्री तक गिरावट आई है। जिस कारण सुहाने हुए मौसम का लोग आनंद भी उठा रहे हैं।
महानगर में शनिवार रात आठ बजे से बारिश शुरू हो गई जो रुक रुककर पूरी रात जारी रही। देर रात एक बार तेज बारिश होने के कारण शहर की सड़कों को बारिश ने बुरा हाल कर दिया। रविवार सुबह भी बारिश जारी रही। जिसने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई और मौसम सारा दिन ठंडा रहा। बारिश के कारण जहां आसमान में बना मिट्टी का गुबार बैठ गया। वहीं शहर की सड़कें पानी से भर गईं। शहर के नीचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी की निकासी का होने के कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादा परेशानी दोमोरिया पुल, ट्रांसपोर्ट नगर, पुरानी जीटी रोड, राहों रोड, बस्ती जोधेवाल, हैबोवाल, सरदार नगर, बाजवा नगर, गुरदेव नगर, दीपक अस्पताल वाला सराभा नगर रोड, सराभा नगर गुरुद्वारा साहिब वाली रोड पर देखने को मिला। इसके अलावा किचलू नगर, जस्सियां रोड, ज्वाला सिंह चौक, चूहड़पुर रोड, घंटाघर चौक, माता रानी चौक, चौड़ा बाजार, थाना डिविजन आठ के इलाके, बाल सिंह नगर, सुंदर नगर, माधोपुरी, गऊशाला रोड, किदवई नगर, जनकपुरी व आस-पास के इलाकों में पानी भरा रहा। साथ ही ढोलेवाल और गिल रोड पर भी पानी की निकासी न होने के कारण सड़कों पर जलभराव के हालात रहे। दोपहर तक लोगों के दोपहिया वाहन सड़कों पर पानी के कारण बंद होते रहे।
विज्ञापन


फिरोजपुर रोड पर नेशनल हाईवे पर लोग हुए ज्यादा परेशान
बारिश के खड़े पानी की निकासी न होने के कारण फिरोजपुर रोड और नेशनल हाईवे की सड़कों पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ सड़कें बनाने का काम जारी है। जिस कारण वहां बरसाती पानी के निकलने का सही प्रबंध नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed