फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जगरांव पुल के पास नाजायज बने 96 मकान मलबे में हुए तबदील

जगरांव पुल के पास नाजायज बने 96 मकान मलबे में हुए तबदील

Wed, 13 Jun 2018 09:32 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
जगरांव पुल के पास नाजायज बने 96 मकान मलबे में हुए तबदील
खाली कराए गए 96 नाजायज घर ढहाए
विज्ञापन

जगरांव पुल के पास रेलवे की जमीन पर गैरकानूनी तरीके से बने थे मकान
कब्जाधारियों ने सामान उठा कर ग्यासपुरा के फ्लैटों में किया शिफ्ट
अब मलबा उठवाने का काम शुरू करवाएगा नगर निगम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जगरांव पुल के पास रेलवे की जमीन पर नाजायज कब्जा कर बैठे लोगों से मंगलवार को खाली करवाए गए 96 मकानों को नगर निगम की जेसीबी ने बुधवार मलबे में तब्दील कर दिया। कब्जेदारों घरों से बाहर निकाल कर रखा गया सामान भी बुधवार को ग्यासपुरा के सरकारी फ्लैटों में शिफ्ट कर लिया। नगर निगम अब रेलवे रैंप के साथ बने नाजायज कब्जों को तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी। वीरवार से मलबा हटवाने का काम शुरु कर दिया जाएगा।
नगर निगम की टीमों मंगलवार को भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंची थी। बुधवार को सामान शिफ्ट करने के लिए पुलिस बल हटा लिया गया है। नगर निगम की बीएंडआर और जोन ए की बिल्डिंग ब्रांच की टीम छोड़ कर सभी विभागों को वापस भेज दिया गया है। अब नगर निगम की जेसीबीलगातार काम कर रही है। वीरवार को रैंप के साथ वाली जगह को तोड़ कर वहां से मलबा उठवाने का काम शुरु करवा दिया जाएगा। नगर निगम की मंगलवार को की गई कार्रवाई के बाद से ही जगरांव पुल के पास ट्रैफिक की काफी बड़ी समस्या बन चुकी है। ट्रैफिक जाम ने विकराल रुप धारण कर लिया है। जगरांव पुल पर नगर निगम की गाड़ियां खड़ी होने की वजह से वहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जगरांव पुल पर लगे जाम के कारण फील्डगंज, लोकल अड्डा और इसके आस-पास एरिया में पूरी तरह से जाम है। ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम ट्रैफिक को सुचारु ढंग से चलाने के लिए कड़कती धूप में काम करने में लगे हुए है। ट्रैफिक को सही तरीके से चलानेके लिए ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम फील्डगंज से आने वाले वाहनो चालकों को जगरांव पुल पर से भेजने की बजाए लोकल अड्डा से होते हुए लक्कड़ पुल से भेज रहे है। ताकि ट्रैफिक कंट्रोल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी की लाइफ लाइन माने जाने वाले जगरांव पुल के नए निर्माण के लिए आड़े आ रहे 96 कब्जाधारियों को मंगलवार अंधेरे में नगरनिगम की टीम ने पुलिस पार्टी के साथ धावा बोल दिया था। 150 पुलिस मुलाजिम और 150 निगम मुलाजिमों के साथ नगर निगम ने सुबह साढ़े पांच बजे नाजायज कब्जे वाली जगह पर कार्रवाई शुरु कर दी। दस जेसीबी र पुलिस मुलाजिमों के साथनगर निगम ने नाजायज कब्जाधारियों को घेर लिया और उन्हें खुद ही कब्जे खाली करने की अपील की। जेसीबी मशीनों के साथ नगर निगम की टीम अलग अलग जगहों पर इस नाजायज कब्जे कर बसे मोहल्ले में जाने का रास्ता बनाया और फिर पक्के मकानों को ढेरी करने का काम शुरु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed