{"_id":"5b1ff6164f1c1bfa6e8b792c","slug":"191528821270-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के खिलाडिय़ों ने जीते 24 पदक, जिसमें 6 सोने के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के खिलाडिय़ों ने जीते 24 पदक, जिसमें 6 सोने के
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
नेशनल आशीहारा कराटे प्रतियोगिता में पाई सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पंजाब के खिलाड़ियों ने राष्ट्रस्तरीय मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्हाेंने करीब 24 मेडल अपनी झोली में डाले। आशीहारा कराटे फेडरेशन बंगाल की तरफ से कोलकाता में दो दिवसीय नेशनल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 12 राज्यों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को विजेता खिलाड़ी शहर पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका स्वागत आशीहारा कराटे फेडरेशन इंडिया के प्रधान केवल चंद्र गर्ग, बीजेपी के एग्जीक्यूटिव सदस्य धर्मेंद्र शर्मा ने किया।
कोच शिहान पंकज कुमार साहनी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की थी। इसकी बदौलत ही पंजाब टीम ने 6 सोने के पदक, 7 रजत पदक और 11 कांस्य पदक जीते। उन्होंने प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया।
उनके मुताबिक प्रतियोगिता में महक नागपाल, लक्ष्म बहादुर, रीतिका, पारश, भागरथी, अरुणा सिंह ने सोने केे पदक, कविता, राजा, कुनाल, जसलीन कौर, अमित कुमार, प्रमोद, राजेश ने रजत पदक, कार्तिक पटियाल, प्रीति, जतिन, अमन, हिमानशीखा, हरि ओम, निशांत, जूही, वंससरूप, मुस्कान, विशाल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
नेशनल में दिखाई परफार्मेंस के आधार पर कुछ खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए हुआ है। इसमें महक नागपाल, लक्ष्मण, अमित, पारस, अरुणा सिंह, भागरथी का सेलेक्शन हुआ है। यह सब नवंबर में बांग्लादेश में होने वाले अंतरराष्ट्रीय आशीहारा कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।