फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लोगों के जाली साइन कर कांग्रेस नेत्री ने शाही इमाम को दी दर्खास्त

लोगों के जाली साइन कर कांग्रेस नेत्री ने शाही इमाम को दी दर्खास्त

Thu, 08 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
लोगों के जाली साइन कर कांग्रेस नेत्री ने शाही इमाम को दी दर्खास्त
नगर निगम चुनाव
विज्ञापन

कांग्रेस से पार्षद टिकट के लिए किया गुमराह
नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवी ने प्रेसवार्ता कर विरोध जताया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नगर निगम चुनाव में अल्पसंख्यकों को कांग्रेस की टिकट देने की मांग करते हुए बीते दिनों पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने मुसलमानों की भावनाओं से कांग्रेस हाईकमान को अवगत कराया था। शाही इमाम ने मांग की थी कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में से 2-2 टिकटें दी जाएं। शाही इमाम के इस एलान के बाद 6 फरवरी लगभग शाम 4 बजे वार्ड नंबर-11 से कांग्रेस पार्टी की दावेदार आशा गर्ग तीन साथियों के साथ जामा मस्जिद लुधियाना पहुंची और उन्होंने शाही इमाम से भेंट करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसके साथ मोहल्ले के ज्यादातर मुस्लिमों के नाम व दस्तखत के पन्ने भी हैं।
इसमें लिखा गया कि वार्ड नंबर-11 से आशा गर्ग को कांग्रेस की टिकट दी जाए। जामा मस्जिद कार्यालय की ओर से इस पत्र की विश्वसनीयता जांचने के लिए पत्र में शामिल लोगों से संपर्क किया तो यह जानकर हैरानी हुई कि अकसर लोगों को झूठ बोल कर दस्तखत कराए गए कि मोहल्ले में सड़क बनाई जानी है। कुछ लोगों को कहा गया कि वोटर लिस्ट में आपका नाम ठीक किया जा रहा है और कुछ एक के जाली साइन भी किए गए।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवीं ने कहा कि वार्ड नंबर-11 से कांग्रेस की टिकट की दावेदार आशा गर्ग की ओर से प्रदेश के मुसलमानों के मुखिया को गुमराह करने की कोशिश निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस से लुधियाना में वार्ड-11 और 9 से अप्लाई करने वाले वर्करों के लिए टिकट मांगी, यह हमारा हक है। लेकिन शर्म की बात है कि पार्टी में शामिल कुछ लोग अल्पसंख्यकों के साथ ओछी हरकतें करके इस समुदाय को कांग्रेस से अलग करना चाहते है। नायब शाही ने कहा कि हम प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और लुधियाना कांग्रेस के प्रधान गुरप्रीत गोगी से मांग करते हैं कि आशा गर्ग को फौरी तौर पर पार्टी से निष्कासित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब शाही इमाम ने कहा कि हमने लोकसभा व विधानसभा में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए इंकलाबी कदम इसलिए नहीं उठाए कि समय आने पर हमारे साथ ही छल-कपट किया जाए। उन्होनें बताया कि जिन लोगों के जाली हस्ताक्षर करके आशा गर्ग ने शाही इमाम साहिब को ज्ञापन सौंपा है वह सभी लोग आज यहां जामा मस्जिद में अपना-अपना हलफिया ब्यान लेकर पहुंचे है, जिसमें उन्होंने यह लिखा है कि उनके हस्ताक्षर झूठ बोलकर करवाए गए हैं। नायब शाही इमाम मौलाना उसमान ने बताया कि पार्टी के कुछ लीडरों की तरफ से अल्पसंख्यकों को अगर नजरअंदाज किया गया तो अपना हक लेने के लिए 1 लाख से अधिक मुसलमान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के घर तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि पार्टी हाईकमान कांग्रेस नेता आशा गर्ग के खिलाफ पार्टी हाईकमान व शाही इमाम पंजाब को गुमराह करने की कोशिश के मद्देनजर सख्त फैसला लेगी।


कोई गलत साइन नहीं करवाए : आशा
कांग्रेस नेत्री आशा गर्ग ने कहा कि उन्होंने किसी से कोई गलत साइन नहीं करवाए। लोगों ने ही उनके समर्थन में दस्तखत कर कांग्रेस पार्टी से टिकट उन्हें देने की मांग की थी। लोगों के समर्थन वाले पन्ने ही वह पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवीं को देकर आई थी। पार्टी से टिकट मांगना हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। कुछ लोग शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानावी को बरगला रहे है। बाकी वह उनके बड़े भाई है जो उन्हें सही लगता वह कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed