{"_id":"5a26ca104f1c1bc5758b7270","slug":"191512491536-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मिट्टी की परख करवाकर ही बरतें खादें और कीटनाषक-एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मिट्टी की परख करवाकर ही बरतें खादें और कीटनाषक-एडीसी
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘खाद के अधिक प्रयोग से गिर रही मिट्टी की सेहत’
कृषि विज्ञान केंद्र में सेमिनार आयोजित कर किसानों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
कृषि विज्ञान केंद्र व किसान भलाई विभाग ने मंगलवार को विश्व भूमि दिवस का आयोजन किया। अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) हरदयाल सिंह चट्ठा ने किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए जागरूक किया। चट्ठा ने कहा कि भविष्य की खेती को सुरक्षित रखना है तो मिट्टी के महत्ता को समझना पड़ेगा। रसायनिक खादों की लगातार और जरूरत से अधिक प्रयोग के साथ मिट्टी की सेहत लगातार गिरावट आ रही है।
उन्होंने किसानों को बताया कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से हर साल 5 दिसंबर को विश्व भूमि दिवस मनाया जाता है ताकि किसानों और आम लोगों अंदर मिट्टी की सेहत बारे जागरूकता पैदा की जा सके। दुनिया के बहुत से हिस्सों में मिट्टी बंजर बनने को तैयार है। किसानों से अपील करते चट्ठा ने कहा कि वह अपने खेत की मिट्टी को सेहतमंद रखने के लिए पिरख करवा कर खेती माहिरों की राय अनुसार ही खाद और कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करें। इससे पहले उन्होंने प्रदर्शनियों का भी जायजा लिया।
विधायक कुलजीत सिंह नागरा की पत्नी मनदीप कौर नागरा ने खेत की मिट्टी की परख करवाने का आग्रह करते कहा कि किसानों को सिर्फ 40 रुपये ही देने पड़ते हैं। किसान अपने खेत की मिट्टी की परख कराकर पैदावार बढ़ा सकते हैं। धान के अवशेष को आग न लगाने की अपील करते कहा कि सरकार की तरफ से मनरेगा स्कीम के अधीन पराली से जैविक खाद तैयार करने की योजना तैयार की गई है, जिस पर किसानों का कोई खर्च नहीं आता है। एडीसी चट्ठा व मनदीप कौर नागरा ने किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड भी बांटे। इस मौके पर उप मंडल भूमि रक्षा अफसर दलबीर सिंह, एग्रीकल्चर टेक्नालाजी ट्रांसफर एंड रिर्सच इंस्टीट्यूट (अटारी) के प्रिंसिपल डा. राजेश राणा, कृषि विज्ञान केंद्र डिप्टी डायरेक्टर डा. हरिंदर सिंह, मुख्य कृषि अफसर डा. राजेश शर्मा ने भी किसानों को कई जानकारियां दीं।