{"_id":"5a218aaf4f1c1b95188b76a0","slug":"191512147631-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरोमणि अकाली दल (अ) तथा बहुजन समाज मुक्ति पार्टी लड़ेगी मिलकर चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरोमणि अकाली दल (अ) तथा बहुजन समाज मुक्ति पार्टी लड़ेगी मिलकर चुनाव
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘नगर निगम और काउंसिल के उम्मीदवारों का एलान जल्द’
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सर्किट हाउस में शिरोमणि अकाली दल (अ) और बहुजन मुक्ति पार्टी की सांझी बैठक हुई। इसमें दोनों पार्टी के सूबा जनरल सचिव जसकरण सिंह काहन और सूबा उपप्रधान गुरमेल सिंह संधू पहुंचे। जिला प्रधान जत्थेदार जसवंत सिंह चीमा, राम सिंह दीपर व हरबंस सिंह गिल की हाजिरी में दोनों नेताओं ने सूबे में होने जा रही नगर निगम, काउंसिल, नगर पंचायत, जिला परिषद, ब्लॅाक समिति और पंचायत के चुनाव मिलकर लड़ने का एलान किया।
उन्होंने बताया कि दोनों पार्टियों की एक विचारधारा होने से जो गठजोड़ हुआ है, वह लंबा चलेगा। आने वाले नगर निगम और नगर काउंसिल चुुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों का पैनल बनाकर जल्द ही टिकटों का एलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस लगो से किए एक भी वादे को पूरा नहीं कर सकी। इस वजह से जनता में अपना विश्वास गंवा चुकी है। इस दौरान जोगिंदर सिंह, सिकंदर सिंह, मनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, नाजर सिंह, बलविंदर सिंह, मोहन सिंह, स्वर्ण सिंह, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, हरभजन सिंह, गुरदीप सिंह मनजीत सिंह, दर्शन सिंह, कुलवंत सिंह और बलवीर सिंह भी मौजूद रहे।