फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   समाज को सही दिशा देने में किताबों की भूमिका अहम: डा. जौहल

समाज को सही दिशा देने में किताबों की भूमिका अहम: डा. जौहल

Tue, 23 Apr 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
समाज को सही दिशा देने में किताबों की भूमिका अहम: डा. जौहल
समाज को सही दिशा देने में किताबें अहम: डा. जौहल
विज्ञापन

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में मनाया गया विश्व पुस्तक दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) में मंगलवार को विश्व पुस्तक दिवस के संबंध में मंगलवार को बैठक हुई। आज के समय में पुस्तक की सार्थकता के बारे में विद्वानों ने बुद्धिजीवियों ने चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि अर्थशास्त्री केंद्रीय यूनिवर्सिटी पंजाब के चांसलर डा. सरदारा सिंह जौहल ने शिरकत की। विशेष तौर पर पंजाबी साहित्य अकादमी लुधियाना के पूर्व प्रधान प्रोफेसर गुरभजन सिंह गिल, अकादमी के प्रधान प्रोफेसर रविंदर भठ्ठल, डा. अनुराग सिंह तथा एडवोकेट हरप्रीत संधू पहुंचे।
पोस्ट ग्रेजुएट स्डटीज के डीन डा. गुरिंदर कौर ने बुद्धिजीवियों का पीएयू में स्वागत करते हुए पीएयू की शब्द सभ्याचार से जुड़ी प्राप्तियों का जिक्र किया। डा. जौहल ने कहा कि सामाजिक बुराइयों के खात्मे के लिए खेल और किताबें सबसे अहम भूमिका अदा कर सकते है। उन्होंने पंचायतों को लाइब्रेरियों के निर्माण के लिए आगे और नौजवानों को सही दिशा की ओर ले जाने की अपील की। उन्होंने नई तकनीकों का इस्तेमाल से ज्ञान को आगे संचारित करने की वकालत भी की।
विज्ञापन

पंजाबी साहित्य अकादमी के पूर्व प्रधान प्रोफेसर गुरभजन गिल ने स्टेट लाइब्रेरी एक्ट लागू होने के रास्ते में आ रही कठिनाइयों की बात की। डा. महिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब में पुस्तकें पढ़ने की रुचि बढ़ाने के लिए किए कार्यों को याद किया। एडवोकेट हरप्रीत संधू ने यूनिवर्सिटी से जुड़े पलों को याद करते हुए किताब को हर पंजाबी के घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक कोशिश करने की जरुरत पर जोर दिया। हरप्रीत संधू की ओर से डिजाइन किया विश्व पुस्तक दिवस से संबंधित पोस्टर रिलीज किया। इस मौके पर पीएयू के खोज निर्देशक डा. नवतेज सिंह बैंस, खेतीबाड़ी कालेज डीन डा. एसएस कुक्ल, खेती इंजीनियरिंग कालेज डीन डा. अशोक कुमार, ग्रह विज्ञान कालेज डीन डा. संदीप बैंस, एडिशनल निर्देशक खोज डा. केएस थिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed