{"_id":"5c17d6a8bdec22569632eeea","slug":"181545066152-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकल खेड़ा हत्याकांड : पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंकल खेड़ा हत्याकांड : पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे परिजन
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
रिंकल खेड़ा हत्याकांड : कमिश्नर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भाजपा समर्थक रिंकल खेड़ा की घर में घुस कर हत्या करने के मामले में नामजद किए गए कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह नीटू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रिंकल के परिजन सोमवार को पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कमिश्नर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने बताया कि पुलिस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के दबाव में काम कर रही है। इसी कारण पांच महीने बीतने के बाद भी आरोपी नीटू का कुछ पता नहीं है।
रिंकल के भाई मनी खेड़ा ने बताया कि जब पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में बनाई गई एसआईटी ही कुछ कह सकती है। इसी दौरान डीसीपी अश्वनी कपूर भी वहां पहुंच गए और उन्होंने कहा कि नीटू की तरफ से जांच के लिए लेटर आया है। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपी नीटू को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।