{"_id":"5bd0a70dbdec226953783585","slug":"181540400909-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्बूवाल के किसान को पराली जलाने के आरोप में हुआ जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्बूवाल के किसान को पराली जलाने के आरोप में हुआ जुर्माना
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पराली जलाने के आरोप में किसान पर जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। पंजाब सरकार की हिदायतों के तहत खेतीबाड़ी विभाग की तरफ से किसानों को पराली न जलाने संबंधी जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को खेतीबाड़ी अफसर ब्लाक सुधार की तरफ से हरमिंदर सिंह छीना की टीम ने पराली जलाने के आरोप में सुधार ब्लाक के गांव अब्बूवाल के किसान जसपाल सिंह पर जुर्माना किया।
गांव अब्बूवाल के किसान जसपाल सिंह के पास करीब पौने नौ एकड़ जमीन है। जसपाल ने अपने खेतों में खड़ी पराली को आग लगा दी थी। खेतीबाड़ी विभाग को पता लगा तो मौके पर पहुंच कर किसान को पराली जलाने के आरोप में नोटिस देकर 15 हजार रुपये जुर्माना किया। उन्होंने बताया कि खेतीबाड़ी विभाग की तरफ से किसानों को एक हजार रुपये सब्सिडी और गेहूं का बीज भी दिया जा रहा है और बीज के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर है। इसके बाद 29 अक्तूबर को किसानों को बीज लेने के लिए परमिट दिए जाएंगे। परमिट लेकर किसान बीज प्राप्त कर सकते है।