फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तेलू राम बांसल बने नगर काऊंसिल मुल्लापुर दाखा के दूसरी बार प्रधान

तेलू राम बांसल बने नगर काऊंसिल मुल्लापुर दाखा के दूसरी बार प्रधान

Thu, 01 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
तेलू राम बांसल बने नगर काऊंसिल मुल्लापुर दाखा के दूसरी बार प्रधान
तेलू राम बांसल बने नगर काउंसिल मुल्लांपुर दाखा के दूसरी बार प्रधान
विज्ञापन

बलविंदर सेखो सीनियर और महिंदरपाल लाली उप प्रधान बने
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)।
नगर काऊंसिल मुल्लापुर दाखा के चुनाव के 71 दिन बाद आज नगर काऊंसिल के प्रधान का चुनाव कैप्टन दरबार से आई चिट्ठी खोलने के बाद हुआ। जिसमें तेलू राम बांसल को प्रधान चुना गया। बलविंदर सिंह सेखों को सीनियर उप प्रधान और महिंदरपाल सिंह लाली को उप प्रधान चुना गया।

एसडीएम पश्चिमी दमनजीत सिंह मान की अगवाई में हुआ चुनाव शांति के साथ पूरा हुआ। नए चुने गए प्रधान तेलू राम बांसल ने कहा कि वह मंडी मुल्लापुर के सारे 13 वार्डो के अंदर धड़ेबंदी से ऊपर उठकर विकास के कार्य कराएंगे और सबसे पहले शहर के अधूरे पड़े सीवरेज, खराब गलिया नालियां, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का काम कराएंगे। क्योंकि नगर काउंसिल पर पांच साल तक काबिज रही पार्टी की तरफ से पिछले समय दौरान एक भी विकास का काम नहीं करवाया गया। जिस कारण शहर में विकास काफी पूछे रह चुका है। प्रधान की चुनाव प्रक्रिया के समय पार्षद बलवीर चंद ने प्रधानगी के पद के लिए तेलू राम बांसल का नाम पेश किया। जिसे सभी ने मान लिया। करणवीर सिंह सेखों के सीनियर उप प्रधान और बलविंदर सिंह सेखों के उप प्रधान के लिए नाम बोला गया तो सभी मान गए। लेकिन स्थानीय नगर काउंसिल की 13 में से छह सीटों पर महिला पार्षद विजयी हुई है, लेकिन उनमें से किसी को भी पद नहीं दिया गया। इस मौके कांग्रेस के जिला देहातू के प्रधान गुरदेव सिंह लापता, हलका इंचार्ज मेजर सिंह भैणी, सीनियर कांग्रेसी नेता जगपाल सिंह खंगूड़ा, केके बावा, तरसेम कौर मान, रेखा रानी, हरनीत कौर सहित अन्य लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed