फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कॉमनवैल्थ रैसलिंग चैंपियनशिप में खेलेंगे रैसलर रूबलजीत

कॉमनवैल्थ रैसलिंग चैंपियनशिप में खेलेंगे रैसलर रूबलजीत

Wed, 06 Dec 2017 10:50 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
कॉमनवैल्थ रैसलिंग चैंपियनशिप में खेलेंगे रैसलर रूबलजीत
कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में खेलेंगे रेसलर रूबलजीत
विज्ञापन

रूबलजीत की झोली में नेशनल में आया सिलवर मेडल
अमित कुमार
लुधियाना।
शहर के खिलाड़ी रेसलर रूबलजीत की निगाहें आगामी कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप पर हैं। जो कि साउथ अफ्रीका में 14 से 17 दिसंबर तक होगी। इसमें रूबलजीत 97 किलोग्राम वेट कैटेगरी फ्री स्टाइल में दम दिखाएंगे।
इस पर रूबलजीत के कोच व मीरी पीरी अखाड़ा खन्ना में प्रैक्टिस कराने वाले सुखमंदर सिंह ने जानकारी दी कि वह रूबलजीत के प्रदर्शन से काफी खुश हैं, जो अब कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में दावेदारी पेश करेंगे। उनके मुताबिक रूबलजीत इसके लिए 13 दिसंबर को यहां से रवाना होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि चैंपियनशिप से वह मेडल लेटक लौटेंगे। रूबलजीत की सिलेक्शन हाल ही में इंदौर में आयोजित हुई नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन से हुई, यहां उन्होंने 97 किलोग्राम वेट कैटेगरी में फ्री स्टाइल में सिलवर मेडल जीता। इससे पहले भी उन्होंने पिछले साल सिंगापुर में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ सिंगापुर द्वारा हुई कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में सिलवर मेडल प्राप्त किया था, जिसमें वह मेंस फ्रीस्टाइल में 97 किलोग्राम वेट कैटेगरी में विजेता रहे। लुधियाना के गांव रंगियां के रहने वाले रूबलजीत के मुताबिक वह पिछले करीब 6 सालों से रैसलिंग की प्रेक्टिस कर रहे हैं। उनके कोच सुखमंदर सिंह के मुताबिक रूबलजीत में काफी डैडिकेशन है, जिसकी बदौलत ही उन्होंने कामयाबी पाई है। उन्होंने कहा कि रूबलजीत सुबह वह शाम हर रोज 6 से 7 घंटे प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन

ओलंपिक में खेल मैडल जीतना लक्ष्य
रुबलजीत बताते हैं कि उनका लक्ष्य ओलंपिक गेम में खेलना है ताकि वहां से मेडल लाकर देश का नाम ऊंचा कर सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए मेहनत जारी है। रूबलजीत को उनके अच्छे प्रदर्शन की बदौलत आर्मी में नायक सूबेदार की भी जॉब मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed