{"_id":"60633c89a79fbf086a1572d4","slug":"18-deaths-and-672-tested-positive-in-last-48-hours-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : लुधियाना में 48 घंटे में 18 की मौत, 672 नए पॉजिटिव मिले, विधायक पवन आदिया भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : लुधियाना में 48 घंटे में 18 की मौत, 672 नए पॉजिटिव मिले, विधायक पवन आदिया भी संक्रमित
Tue, 30 Mar 2021 08:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
लुधियाना में सोमवार और मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 18 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 672 नए मामले सामने आए हैं। लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह इस समय दिल्ली में एकांतवास पर हैं। जिले में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 34082 पहुंचा गया है।
विज्ञापन
वहीं सक्रिय मामलों की संख्या भी 2848 हो गई है। लुधियाना में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन लोग अभी भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सोमवार को होली के दिन सभी गाइडलाइंस दरकिनार कर लोगों ने जमकर होली खेली, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर, लोगों ने मास्क तक नहीं लगाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार को लुधियाना में कोरोना के 343 केस सामने आए थे और 11 की मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 329 केस आए और सात लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को संक्रमितों में नौ शिक्षक भी शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या 1136 हो गई है। रविवार को सांसद रवनीत बिट्टू ने कोरोना टेस्ट करवाया था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रवनीत बिट्टू ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वह कोरोना संबंधी गाइडलाइन का पालन करें और लोग जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं।
संगरूर में चार लोगों की मौत
संगरूर में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 43 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 232 तक पहुंच गई है।
विधायक पवन आदिया भी संक्रमित
शामचौरासी के विधायक पवन आदिया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने आपको और परिवार को घर में ही क्वारंटीन कर लिया है। आदिया ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते उन्होंने टेस्ट करवाया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह क्षेत्र के जरूरी व आपातकालीन स्थिति के कार्य फोन पर निपटाएंगे।