फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लुधियाना में निकाली जाएगी महाराजा अग्रसेन रथयात्रा

लुधियाना में निकाली जाएगी महाराजा अग्रसेन रथयात्रा

Fri, 12 Apr 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में निकाली जाएगी महाराजा अग्रसेन रथयात्रा
लुधियाना में निकाली जाएगी महाराजा अग्रसेन रथयात्रा
विज्ञापन

मनमोहक झांकियां और अग्रवाल समाज के गौरवमयी इतिहास की दिखाई देगी झलक
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अग्रवाल परिवार मिलन संघ की सतलुज क्लब में हुई बैठक में निणर्ज्य लिया गया कि इस बार महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर लुधियाना में महाराजा अग्रसेन की भव्य रथयात्रा निकाली जाए। इस रथ यात्रा में अग्रवाल समाज के गौरवमयी इतिहास को दिखाया जाएगा और कुल देवी महा लक्ष्मी जी, माता माधवी और उनके 18 सपुत्रो जिनके नाम पर अग्रवाल समाज के गोत्र है उनसे सबंधित मनमोहक झांकिया देखने योग्य होगी। लुधियाना के इतिहास में यह रथयात्रा समूचे अग्रवाल समाज को एकजुट करते हुए प्रदेश और शहर की तरक्की के लिए भी कार्य करेगी। बैठक में विशेष रूप से आए व्यापारी नेता हरकेश मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की रथ यात्रा पूरे देश में एक नया इतिहास रचेगी और शहर की तरक्की के लिए अग्रवाल परिवार मिलन संघ शहर के एक चौराहे को भी खूबसूरत बनाने का जिम्मा लेगा। अग्रवाल समाज की इस मीटिंग में संघ के प्रधान सुनील जैन मित्तल ने बताया कि पूरे पंजाब भर से छोटे बड़े शहरों की अग्रवाल सभा के साथी भी इस रथयात्रा में मौजूद रहेंगे। रथ यात्रा को लेकर हुई अग्रवाल परिवार मिलन संघ की बैठक में संस्था के फाइनेंस सचिव सतीश सिंगला सोनू ने कहा कि इस रथ यात्रा के लिए किसी भी किस्म के फंड की कमी नही आने दी जाएगी। मीटिंग में एडवोकेट सुनील गोयल, एडवोकेट वरिंदर खारा, शहर के प्रमुख बिल्डर्स राजेश अरोरा, अशोक भारती, परवीन बंसल, सीए मनोज गोयल, राजेश जैन, विशाल गुप्ता सहित अन्य अग्रवाल साथी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed