फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पेन पैसीफिक मास्टरज गेम्ज में बलजीत ने जीता सोने का पदक

पेन पैसीफिक मास्टरज गेम्ज में बलजीत ने जीता सोने का पदक

Wed, 14 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पेन पैसीफिक मास्टरज गेम्ज में बलजीत ने जीता सोने का पदक
पेन पैसिफिक मास्टर गेम्स में बलजीत ने जीता सोने का पदक
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया स्थित गोल्ड कोस्ट में आयोजित पेन पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में हर्डल रेस में जीता सोने का पदक
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शहर से संबंधित मास्टर एथलीट बलजीत कौर ने आस्ट्रेलिया स्थित गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुई पेन पैसिफिक मास्टर्स चैंपियनशिप में हर्डल रेस में सोने का पदक हासिल किया है। मास्टर एथलेटिक खिलाड़ी बलजीत कौर ने बताया कि वह इसके बाद अब देहरादून में होने वाले मास्टर नेशनल एथलेटिक गेम्स में हिस्सा लेगी। इसके बाद वह पोलैंड एशिया चैंपियनशिप में भी काबलियत दिखाएंगी। उन्होंने बताया कि इसी साल उन्होंने 21 से 25 फरवरी तक बंगलूरू में 38वीं मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में 35 उम्र वर्ग मुकाबले में हिस्सा लिया और करीब 3 पदक जीते, जिसमें 100 मीटर हर्डल रेस में दौड़ते हुए उन्होंने सोने का पदक, 100 मीटर दौड़ में रजत पदक और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के तौर पर तैनात बलजीत कौर ने बताया कि उनका सपना देश के लिए पदक जीतना है, इसीलिए उनका लक्ष्य अब एशिया चैंपियनशिप में पदक हासिल करना है। इस कामयाबी के पीछे उन्होंने अपनी मेहनत और घरवालों के सहयोग को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed