{"_id":"5bbf7cb1bdec22501629fb5b","slug":"171539275953-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3000 मी. दौड़ में अंजली और सुखमिंदर कौर का ऊमदा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3000 मी. दौड़ में अंजली और सुखमिंदर कौर का ऊमदा प्रदर्शन
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
3000 मी. दौड़ में अंजली और सुखमिंदर कौर का उम्दा प्रदर्शन
जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट शुरू, डीसी ने किया प्रतियोगिता उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने जिला स्तरीय स्कूलों के 14-17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के लडल्जने और लड़कियों की एथलेटिक्स मुकाबलों का उद्घाटन किया। बाबा बंदा सिंह बहादुर कालेज के खेल मैदान में उद्घाटन अवसर पर ढिल्लों ने कहा कि खेल मानवीय जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, लगन, ईमानदारी और मेहनत के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की भावना पैदा करती हैं। उन्होंने जिले की 17 वर्ष वर्ग की टेबल टेनिस टीम के पंजाब स्तर के स्कूल खेलों में दूसरा स्थान और 19 वर्ग की इसी स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल करने पर बधाई दी तथा एथलेटिक मुकाबलों के विजेताओं को पदक देकर सम्मानित भी किया।
जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर सिद्धू ने बताया कि तीन दिवसीय एथलेटिक मीट में विभिन्न स्कूलों के 10 जोन में से विजेता करीब एक हजार लडक़े-लड़कियां विभिन्न मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं। जिला स्तरीय मुकाबलों के विजेता खिलाड़ी पंजाब स्तर के एथलेटिक मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर एलीमैंटरी शिक्षा अफसर मनजीत कौर, उप जबिला शिक्षा अफसर अवतार सिंह, सहायक शिक्षा अफसर गुरसेवक सिंह, प्रिंसिपल शमशेर सिंह, गीता रानी, रणजीत सिंह, रूपप्रीत कौर समेत कई स्कूलों के प्रमुख और अध्यापक और खेल प्रेमी शामिल हुए।
ये रहे पहले दिन के विजेता
14 साल लड़कियों के 100 मीटर की दौड़ के मुकाबलों में अमलोह की कोमलप्रीत कौर पहले, गोबिंदगढ़ की सिमरन कौर दूसरे और फतेहगढ़ साहिब की हरलीन कौर तीसरे स्थान पर रही। 14 वर्ष आयु वर्ग में लड़कों की 100 मीटर रेस में गोबिंदगढ़ के जोबनप्रीत सिंह पहले, खमानो जोन के अवतार दूसरे और फतेहगढ़ साहिब का मनसहज सिंह तीसरे स्थान पर रहा। 17 वर्ष की लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में गोबिंदगढ़ की टीशा शौरी ने जीती। 19 वर्ष लड़कों की 1500 मीटर रेस में संगतपुर सोढिया जोन के रिंकू ने जीती। 19 वर्ष लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में मूलेपुर की सोनी देवी ने जीती। 19 वर्ष में लड़कियों की 3000 मीटर दौड़ खेड़ी नौध सिंह की अंजली तथा 17 साल लड़कियों की 3000 मीटर दौड़ में भी खेड़ी नोध सिंह की सुखमिंदर कौर ने जीती। 19 वर्ष लड़कों की 3000 मीटर रेस में संगतपुर सोढ़ियां के रिंकू ने जीती। 17 वर्ष के लड़कों की 3000 मीटर रेस में गोबिंदगढ़ का हितेश आनंद जीता।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: 11जीबीजीपी07--फतेहगढ़ साहिब के डीसी शिव दुलार सिंह ढिल्लों जिला स्तरीय एथलैटिक्स मीट के विजेताओं को इनाम बांटते हुए।