फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अर्जुन 2020 के ओलिंपक्स खेलों पर साधेगा निशाना

अर्जुन 2020 के ओलिंपक्स खेलों पर साधेगा निशाना

Sat, 15 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन 2020 के ओलिंपक्स खेलों पर साधेगा निशाना
अब अर्जुन का निशाना ओलंपिक में जाना
विज्ञापन

-विश्व निशानेबाजी में भारत के लिए जीते दो गोल्ड
-माता-पिता, दादी और डीएसपी चाचा कर रहे वाहेगुरु का शुक्राना
-कुल चार पदक जीतने पर फूले नहीं समा रहे पिता संदीप
लखवीर सिंह लक्की
मंडी गोबिंदगढ़। हाल ही में दक्षिण कोरिया में संपन्न हुई 52वीं आइएसएसएफ विश्व निशानेबाजी में मंडी गोबिंदगढ़ के जांबाज निशानेबाजी अर्जुन चीमा देश के लिए दो गोल्ड मेडल जीते है। अब अर्जुन का लक्ष्य 2020 में जापान में होने वाले ओलंपिक में हिस्सा लेकर देश के लिए मेडल जीतना है। इसके लिए अर्जुन ने अभी जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है। पिता संदीप सिंह चीमा और चाचा डीएसपी जगविंदर सिंह चीमा अर्जुन की खुशी पर फूले नहीं समा रहे हैं। अर्जुन की माता किरणदीप कौर दादी नरिंदर कौर बार-बार वाहेगुरु का शुक्राना कर रहे हैं। वहीं, अपने शहर मंडी गोबिंदगढ़ का नाम भी पूरी दुनिया में चमकाया है।
अर्जुन ने अमर उजाला से बातचीत दौरान बताया कि दक्षिण कोरिया में उसने 50 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत और टीम के लिए दो स्वर्ण पदक जीतकर देश की झोली डाले है। अर्जुन ने 10 मीटर एयर पिस्टल में टीम समेत चांदी और व्यक्तिगत तौर पर कांस्य पदक जीते। इसमें पहला स्थान भारत के सौरभ चौधरी ने अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता, दूसरे नंबर पर कोरिया ने चांदी पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इस जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत की ओर से करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जबकि 80 से 90 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें फ्री पिस्टल, एयर पिस्टल और शॉट गन के मुकाबले हुए, जिसमें भारत के हिस्से 18 मेडल आए हैं। भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने के लिए अर्जुन ने बताया कि पहले 24 शॉट में निशानेबाजी मुकाबला जीतना होता है। उसने 20 शॉट में ही दो गोल्ड मेडल जीत लिए और उसका स्कोर 238.0 रहा। अर्जुन ने बताया कि उसके कोच परवेज जोशी, होलिंदर कुमार, नेशनल कोच जसपाल राणा, सोनिया का खास योगदान रहा है। वहीं उसके माता-पिता व पावर लिफ्टिंग में विश्व चैंपियन रहे चाचा जगविंदर सिंह चीमा का अहम योगदान रहा है। जापान में 2020 में होने जा रहे ओलंपिक मुकाबलों को जीतना मेरा लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:15जीबीजीपी01: दक्षिण कोरिया में भारत के लिए गोल्ड मैडल जीकर मंडी गोबिंदगढ़ अपने घर पहुंचे अर्जुन चीमा।
फोटो कैप्शन:15जीबीजीपी01ए: अर्जुन चीमा का स्वागत करते पिता संदीप चीमा, चाचा जगविंदर सिंह चीमा, हरप्रीत सिंह प्रिंस व शहरवासी।
फोटो कैप्शन:15जीबीजीपी01बी: कोरिया में टीम व व्यक्तिगत तौर पर आए गोल्ड मैडल दिखाते अर्जुन चीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed