{"_id":"5b23f3004f1c1bb0318b6f66","slug":"171529082624-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख के कर्जाई किसान ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख के कर्जाई किसान ने निगला जहर, मौत
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान ने निगला जहर, मौत
कई दिनों से चंडीगढ़ में चल रहा था इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
जिले के गांव बलाहड़ा निवासी किसान रूपिंदर सिंह (55) ने जमीन पर लिए कर्ज से परेशान होकर जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। घटना 13 जून की है।
जानकारी के अनुसार मृतक किसान पर करीब 10 लाख का कर्ज था। उसके पास साढ़े 4 एकड़ जमीन थी। मृतक किसान के बेटे जतिंदर सिंह और पत्नी सुखविंदर कौर ने बताया कि मृतक ने 2013 में सरकारी बैंक से 10 लाख रुपये कर्ज लिया था। बैंक का कर्ज वापस नहीं हो रहा था। बैंक कर्मी लोन के पैसों के लिए घर आते थे और उनकी जमीन कुर्की के लिए भी बोलते थे। इस वजह से किसान रुपिंदर सिंह परेशान रहने लगा। 13 जून को खेतों में जाकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे पहले फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे के अनुसार रूपिंदर सिंह को चंडीगढ़-32 सेक्टर में दाखिल करवाया गया। वीरवार रात 11 बजे मोहाली के इंड्स अस्पताल में किसान की मौत हो गई।
फोटो कै्प्शन:15जीबीजीपी03: मृतक किसान रुपिंदर सिंह की फाईल फोटो।