{"_id":"5b1d535e4f1c1bf76e8b75d6","slug":"171528648542-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में बिजली सप्लाई को लेकर आज से पावरकाम के खिलाफ आंदोलन करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में बिजली सप्लाई को लेकर आज से पावरकाम के खिलाफ आंदोलन करेंगे किसान
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खेतों में बिजली सप्लाई को लेकर आज से पावरकॉम के खिलाफ करेंगे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां ने घोषणा की कि 11 जून से खेतों में 16 घंटे बिजली सप्लाई चालू करने की मांग को लेकर राज्यभर में पावरकॉम के एक्सईएन और एसडीओ कार्यालय के समक्ष सोमवार से धरने दिए जाएंगे। जब तक सरकार व पावरकॉम बिजली सप्लाई नहीं देगी तब तक यूनियन का आंदोलन जारी रहेगा। जिला संगरूर में भी इस मांग को लेकर जोरदार आंदोलन होगा। रविवार को भाकियू की हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह तोलावाल ने कहा कि किसानों ने 10 जून से धान की बिजाई शुरू कर दी है। किसानों की दिक्कतों को देखते हुए सरकार अपने फैसले पर रोक लगाकर धान बिजाई को तुरंत मंजूरी दे और खेतों में पर्याप्त बिजली मुहैया करवाए। इस दौरान किसानों का कर्ज माफ करने और कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहे किसानों को गिरफ्तार नहीं करने की मांग उठाई गई। किसान नेताओं ने कहा कि कैप्टन सरकार अपने वादे के मुताबिक किसानों का सारा कर्ज माफ करे और मोदी सरकार भी किसानों से किए वादे पूरे करे। मौके पर दरबारा सिंह, रामशरण सिंह, सुखपाल सिंह, महिंदर सिंह, अजैब सिंह, गुरमेल सिंह मौजूद थे।