{"_id":"5b16b21a4f1c1b644d8b4dbf","slug":"171528214042-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे नाले की समस्या से जूझ रहे प्रीत नगर निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे नाले की समस्या से जूझ रहे प्रीत नगर निवासी
Updated Tue, 05 Jun 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर काउंसिल, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
गंदे नाले की समस्या का समाधान न होने पर भड़के प्रीत नगर निवासी
प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार लगा चुके गुहार, सिर्फ आश्वासन मिले
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। शहर के वार्ड नंबर 26 में स्थित प्रीत नगर के निवासी पिछले लंबे समय से गंदे नाले की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद समस्या का समाधान होने पर मंगलवार लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साएं स्थानीय लोगों प्रशासन व नगर काउंसिल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रीत नगर मुहल्ला सुधार कमेटी के महासचिव गुरविंदर सिंह गुरी, रविंदर सिंह ने रोष जाहिर करते कहा कि नाले की यह समस्या लंबे समय से है। नाले का पानी ओवरफ्लो होकर गली में फैला रहता है, जिससे स्थानीय लोगों के अला राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से यहां का वातावरण भी दूषित हो रहा है। लोगों को गंभीर बीमारियां लगने का डर सता रहा है। इसके अलावा खाली प्लाटों में भी गंदा पानी भरा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। गर्मी के मौसम में तो यह समस्या ओर भी ज्यादा गंभीर बन जाती है। लोगों में डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का डर बना है। कमेटी के मुताबिक समस्या को लेकर वह कई बार नगर काउंसिल और प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं को बता चुका है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुई।
महिलाएं बोलीं, नहीं आते हैं सफाई सेवक
प्रीत नगर निवासी महिला अमरजीत कौर, नीतू रानी, गगनदीप कौर, जसपाल कौर, गुरविंदर कौर ने कहा कि मोहल्ले में सफाई सेवक नहीं आते है। इससे नालियां हर समय गंदगी से भरी रहती हैं। सबसे बड़ी समस्या इस गंदे नाले की है। स्कूल जाने-आने में बच्चों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने ने प्रशासन व नगर काउंसिल को चेतावनी दी है कि समस्या का शीघ्र समाधान न किया गया तो संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे।