फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जरखड़ खेल मेले में आज खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

जरखड़ खेल मेले में आज खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Fri, 09 Feb 2018 10:19 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
जरखड़ खेल मेले में आज खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
जरखड़ खेल मेले में आज से खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

-खेल मेले के दौरान आठ शख्सीयतों का होगा सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मॉडर्न पेंडू मिनी ओलंपिक के नाम से जानी जाती जरखड़ खेलों की शुरुआत आज से जरखड़ स्टेडियम में होगी। माता साहिब कौर चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से होने वाली उक्त खेलों का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक होगा। शुक्रवार को सतलुज क्लब में हुई प्रेसवार्ता में इस संबंध में जानकारी दी गई। इसमें ट्रस्ट के चेयरमैन नरिंदरपाल सिंह सिद्धू, प्रधान एडवोकेट हरकमल सिंह, प्रमुख प्रबंधक जगरूप सिंह जरखड़ ने जानकारी दी कि इस बार 31वीं जरखड़ खेलों का आयोजन होगा। इसमें हॉकी, कबड्डी, साइकिलिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबाल शामिल हैं। हॉकी में महिला व पुरष कैटागरी, अंडर-17 में जूूनियर कैटागरी, बास्केटबॉल, कबड्डी, साइकिलिंग व वॉलीबाल में लड़कों व लड़कियों के मुकाबले, कबड्डी में 75 किलो और हॉकी व कबड्डी निरोल एक पिंड के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि खेलों का उद्घाटन विधायक कुलदीप सिंह वैद्य करेंगे। जबकि कल्चरल प्रोग्राम में गायकों के अखाड़े व खिलाड़ियों का मार्च पास्ट खास रहेगा। इसमें पंजाब, हरियाणा और विदेश के खिलाड़ी जलवा दिखाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि शुक्रवार को खेलों के उद्घाटन से पहले 2 हॉकी मैच करवाए गए। खेलों के अंतिम दिन 12 फरवरी को खेलों के फाइनल समारोह में गायक रणजीत बाबा का खुला अखाड़ा लगेगा। जो अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

अग्रणी शख्सियतों को मिलेगा सम्मान
12 फरवरी को खेलों के फाइनल समारोह पर खेलों से जुड़ी शख्सियतों में वर्ल्ड कैंसर केयर सेंटर के अंबेसडर कुलवंत सिंह धालीवाल को भगत पूरन सिंह समाजसेवी अवॉर्ड, साहनेवाल हलका इंचार्ज सतविंदर कौर बिट्टी को ओलंपियन सुरजीत सिंह रंधावा अवॉर्ड, अंटर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी गुरप्रीत कौर पूरेवाल एसपी को पंजाब की धी का मान अवॉर्ड, फिल्म कलाकार हौबी धालीवाल को सभ्याचार अवॉर्ड, पूर्व मेयर यूके प्रीतम सिंह ग्रेवाल को अमरजीत ग्रेवाल खेल प्रमोटर अवॉर्ड, कनाडा में गदरी बाबों की याद को संभालने वाले साहिब सिंह थिंद और पूर्व हॉकी स्टार गगनअजीत सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed