फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तलुज टोल प्लाजा पर अकालियों ने दिया धरना, शहर की सड़के भी हुई जाम

तलुज टोल प्लाजा पर अकालियों ने दिया धरना, शहर की सड़के भी हुई जाम

Fri, 08 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
तलुज टोल प्लाजा पर अकालियों ने दिया धरना, शहर की सड़के भी हुई जाम
सतलुज टोल प्लाजा पर धरना, शहर की सड़कें जाम
विज्ञापन

अकालियों सड़क पर ही केक काट पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मनाया जन्म दिन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
फिरोजपुर के गांव मल्लांवाला में जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को अकाली दल की तरफ से पूरे पंजाब में जगह0 जगह पर धरने देकर हाइवे जाम करने का ऐलान किया गया था। महानगर के अकाली नेता सतलुज टोल प्लाजा पर पहुंचे और वहां धरना लगा दिया। अकाली दल के जिला प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लो, विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लो और महेश इंद्र सिंह गरेवाल की अगवाई में अकाली और भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे रहे। अकालियों के धरने के कारण अमृतसर दिल्ली हाइवे पर दोनों तरफ से आने वाले वाहन काफी समय तक जाम में फंसे रहे। अकाली नेता धरने पर बैठे रहे और वहीं पर उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 90वां जन्मदिन मनाते हुए केक काटा।
जिला अकाली दल के प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लों की अगवाई में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अकाली और भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं सहित सतलुज टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने पूरे टोल प्लाजा को घेर लिया और वहीं पर बैठ कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अकाली नेताओं ने पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अकाली नेताओं के साथ धक्केशाही बंद करने के लिए कहा। अकाली दल के प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लो, शरणजीत सिंह ढिल्लो और महेश इंद्र सिंह गरेवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए थे। वादे तो कांग्रेस सरकार ने निभाए नहीं उल्टा गुंडागर्दी शुरु कर दी। नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव में अकाली दल के वर्करों को डराया जा रहा है। उनके साथ मारपीट की जा रही है। अकाली दल के वर्करों पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे है।
विज्ञापन

धरने के चलते महानगर के बस स्टैंड, भारत नगर चौक, फव्वारा चौक, लोकल अड्डा, घंटाघर और माता रानी चौक पर ट्रैफिक जाम रहा। इसके अलावा समराला चौक के साथ साथ बस्ती जोधेवाल चौक और जालंधर बाइक पास पर भी वाहन फंसे रहे। जालंधर से आने वाले यात्रियों को बस चालकों ने फिल्लौर के पास ही उतार दिया। यात्रियों का कहना था कि नेता धरने के दौरान खुद मूंगफली खा रहे है और जनता को परेशान कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर जाम को किया कम
डीसीपी ध्रुमण निंबले ने बताया यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए जालंधर से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रैफिक को फिल्लौर से राहों रोड के जरिए नीलों नहर के साथ लुधियाना-चंडीगढ़ रोड से खन्ना की तरफ निकाला जा रहा है। खासकर समराला व चंडीगढ़ की ट्रैफिक को नीलों नहर से होते हुए, राहों, नवांशहर-बंगा से जालंधर भेजा जा रहा है। छोटी गजो़यों को कूमकलां के जरिए मत्तेवाड़ा जंगलात एरिया से नवांशहर, जालंधर को भेजा जा रहा है। दिल्ली की ओर से आनी वाली ट्रैफिक को दोराहा में नहर के साथ लगती रोड से होते हुए, लुधियाना-फिरोजपुर रोड से मुल्लांपुर-सिधवां बेट-महलपुर से होते हुए, जालंधर भेजा जा रहा है। अकाली दल के नेताओं से भी निरंतर बात जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed