{"_id":"5968fbb44f1c1bb1768b4777","slug":"171500052404-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सहौली में डायरिया का प्रकोप जारी : 24 नए मरीज आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सहौली में डायरिया का प्रकोप जारी : 24 नए मरीज आए सामने
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहौली में डायरिया के 24 नए मरीज मिले
डाक्टरों की टीम मरीजों का इलाज करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
सहौली गांव में फैले डायरिया का प्रकोप अभी घटता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को 24 नए सामने आए। इनमें से 22 मरीजों को गांव की डिस्पेंसरी से ही दवा दे दी गई है। वहीं गुरमुख सिंह एंव तेजा सिंह को सिविल अस्पताल सुधार में रेफर कर दिया गया है।
एसएमओ सिविल अस्पताल सुधार डॉ. नीना नाकरा का कहना है कि अब स्थिति कंट्रोल में है। वह खुद दिन रात सहौली गांव में स्थिति की निगरानी कर रही है। आशा वर्करों की टीमें घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। सेहत विभाग के कर्मचारी दवाए बांट रहे है।
डॉ. विकास भगत ने कहा कि 24 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि करते हुए बताया दो मरीजों को सिविल अस्पताल सुधार रेफर कर दिया गया है। उधर डायरिया से गांव के लोगों ने ांगपत्र बीडीपीओ पक्खोवाल को दिया है। तेजिंदर कौर, जसदेव सिंह, गुरमीत कौर, जसपाल कौर, सुरजीत कौर ने मांगपत्र में कहा है गांव में सीवरेज सबसे बड़ी समस्या है। नालियों के गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। यहीं से दूषित पानी पीने के पानी से मिल कर बीमारियां फैला रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।
विज्ञापन
लाइन में दस स्थानों पर लीकेज, ठीक करने में जुटी टीम
जल सप्लाई विभाग के एसडीओ प्रेम कुमार व विनोद जैन की अगवाई में टीमें गांव से लीकेज ठीक करने में जुटी है। ातेज बारिश के कारण इस काम में बाधा आई। बारिश रुकने के बाद काम चालू रहा। जल सप्लाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दस जगह लीकेज पाई गई, जहां से स्वच्छ पानी में गंदा पानी मिल रहा है। इसे ठीक किया जा रहा है। उन्होंने भरोला दिलाया कि कल तक पानी की टंकी से सप्लाई चालू कर दी जाएगी। उन्होने कहा कि पानी की टंकी से दिए जाने वाले यह कनेक्शन निजी होते है। जिन्हें पाइप लाइन से घर तक जोड़ने का खर्च एंव उसके रख रखाव का खर्चा खुद घरवालों ने उठाना होता है। गांव वासी इसकी मेंटेनेस नहीं करवाते और यह भी एक कारण बनता है।
सेहत विभाग को पानी के सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार
गांव सहौली में गंदा पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई लोग बीमार थे। पीड़ित गांव के लोगों ने सीधा आरोप था कि लंबे समय से पानी की सप्लाई देने वाली टंकी की सफाई नहीं हुई है। जबकि विभाग के अधिकारी दावा कर रहे है कि उनका पानी स्वच्छ है समस्या गली नालियों में लीकेज से आ रही है। सेहत विभाग अब पानी के सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। जिसके आने से समय लगने की संभावना है ।