{"_id":"5c290101bdec2256bd3cf593","slug":"161546191105-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ से चुनाव सबंधी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ से चुनाव सबंधी खबर
विज्ञापन
सभी केंद्र
टपरियां में पुलिस मुलाजिम को, हफजाबाद में पार्षद को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। पंचायती चुनाव दौरान जिला में कुछ कु घटनाओं के बावजूद चुनाव प्रक्रिया अमन अमान से सिरे चढ़ गई। वोटरों में सुबह आठ बजे से ही वोट डालने के लिए उत्साह देखा गया, जबकि कई बुजुर्ग ठंड के चलते भी सुबह ही वोट डालने के लिए पोलिंग बूथों पर आ गए। कई पोलिंग बूथों पर पांच बजे के बाद भी लंबी कतारें लगी रही। जिला के गांव टपरियां में एक पुलिस मुलाजिम से साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। जानकारी के अनूसार पुलिस मुलाजिम कुलविंदर सिंह को गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर मारपीट शुरू कर दी। गांव में सरपंच के प्रत्याशी गुरमेल सिंह ने बताया कि उसका बेटा कुलविंदर सिंह सारी चुनाव प्रक्रिया से दूर रहा जबकि उनके विपक्ष में खड़े अकाली प्रत्याशी के समर्थकों ने उसके बेटे पर हमला किया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा चमकौर साहिब के गांव हफजाबाद में भी एक पार्षद से साथ मारपीट होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनूसार चमकौर साहिब के वार्ड नं 9 से पार्षद आम आदमी पार्टी क्रिपाल सिंह के गांव हफजाबाद में जाकर चुनाव में दखलंदाजी करने पर अकाली दल के समर्थकों के साथ झगड़ा हो गया और इस दौरान दो व्यक्तियों ने पार्षद के साथ मारपीट की। नूरपुबेदी के गांव बड़वा में वकील दिनेश चड्डा की एक प्रत्याशी के समर्थक के साथ बहस हुई। गांव लोदीमाजरा के पोलिंग बूथ पर एक पंजाब पुलिस के मुलाजिम की लापरवाही देखने को मिली। पुलिस मुलाजिम ने अपना सरकारी असलाह कुर्सी पर रख दिया जबकि खुद लोगों की लाइनों लगवाने में व्यस्त दिखा। पुलिस मुलाजिम का असले की ओर ध्यान तक नहीं था।गांव लोदीमाजरा में चुनाव दौरान सभी प्रत्याशियों द्वारा सांझे तौर पर लंगर लगाया गया तथा वोट डालने के लिए आने वाले सभी गांव वासियों ने लंगर छका।
स्याही थी खराब इसलिए देरी से हुआ मतदान
कीरतपुर साहिब। गांव चंदपुर बेला में सुबह आठ बजे चुनाव शुरू हुए लेकिन चुनाव अमले ने वोटरों के लिए प्रयोग करने वाली स्याही ठीक न होने के कारण चुनाव लगभग डेढ़ घंटे तक देरी से शुरू हुआ। गांव के वसनीकों ने बताया कि वोट डालने वाले वोटरों के उंगली पर लगाई जाने वाली स्याही तुरंत ही मिट रही थी जिससे जाली वोटें डालने का खतरा बना हुआ था। लोगों के विरोध करने के बाद चुनावी अमले की ओर से नई स्याही मंगवाकर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इसके अलावा गांव देहनी में आजादी के बाद पहली बार सर्वसम्मति से चुनाव होते होते रह गया। गांव में सरपंच सहित चार पंचों के गठन के होने बाद पांचवें पंच पद के लिए चुनाव हुआ। चुनाव अमले ने केवल एक पंच के चुनाव के लिए गांव में बूथ लगाकर चुनाव प्रक्रिया शुरू की। यहां पर मुकाबला चाचा और भतीजा में था।