फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मोदी सरकार ज्लद लागू करेगी स्वामीनाथन रिपोर्ट - सुखबीर बादल

मोदी सरकार ज्लद लागू करेगी स्वामीनाथन रिपोर्ट - सुखबीर बादल

Sat, 14 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार ज्लद लागू करेगी स्वामीनाथन रिपोर्ट - सुखबीर बादल
नवजोत सिद्धू को बर्खास्त करे कैप्टन: सुखबीर बादल
विज्ञापन

कहा, किसानों की हालत सुधारने को केंद्र सरकार जल्द लागू करेगी स्वामीनाथन रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
शिरोमणि अकाली दल की ओर तख्त दमदमा साहिब में शनिवार को बैसाखी पर आयोजित कांफ्रेंस में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन सरकार पर तीखे सियासी हमले किए। साथ ही कहा केंद्र की मोदी सरकार किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए जल्द ही स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करेगी । इस संबंधी शिअद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेतली ने आश्वासन दिया है।
सूबे के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की सजा के बारे में टिप्पणी करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उन्नाव मामले में पूरा शोर मचा रहे है और पंजाब में अपनी पार्टी की सरकार के मंत्री के खिलाफ एक शब्द तक नही बोला और न ही अभी तक बर्खास्त किया है। सुखबीर ने कहा कि ऐसे मंत्री को कैप्टन तुरंत बर्खास्त करें। उन्होंने कहा कि जिस सूबे के मुख्यमंत्री के पास अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष को मिलने तक का समय नही वह सूबे के लोगों का क्या भला करेेंगे। बादल ने बठिंडा जोन में आईजी रहे मुखविंदर सिंह छीना पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने बिना पैसे लिए आज तक कोई काम ही नही किया। जब अकाली दल की सरकार थी तो बडे़ बादल साहिब ऐसे अफसरों को बख्शते तक नहीं थे ।
विज्ञापन

एसटीएफ की ओर से ड्रग मामलें में अपनी रिपोर्ट में पूर्व अकाली मंत्री मजीठिया का नाम दर्ज किए जाने के सवाल पर सुखबीर बादल ने कहा कि एसटीएफ के चीफ की मजीठिया परिवार के साथ दुशमनी है, इसलिए वो मजीठिया का नाम अपनी रिपोर्ट में ड्रग मामले के साथ जोड़कर रंजिश निकाल रहा है। बादल ने कहा कि कैप्टन सरकार ने तुरंत सिद्धू को बर्खास्त न किया तो अकाली दल की ओर रोष प्रदर्शन किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कैप्टन सरकार तो अपने अफसरों पर ही कंट्रोल नही कर पा रही तो वह आम लोगों को क्या इंसाफ देगी। कांग्रेस सरकार झूठ बोल बोल कर अपना बचा समय निकाल रही है। जब अकाली-भाजपा सत्ता छोड़कर गए थे तो खजाना भरा था। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही खाली खजाना होने के आंसू बहाने शुरू कर दिए है ताकि लोगों के साथ चुनाव में किए गए वादे पूरे न करने पडे़ ।
पूर्व अकाली मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि गुरु साहिबान ने तो दलितों को अपने गले लगाया था। मौजूदा सरकार उसके उलट दलितों का मजाक उड़ाकर गुरू साहिब के दिखाए हुए मार्ग से भटक गई है। उन्होनें कहा कि असली व नकली बादल का फर्क अब सूबे के लोग देख चुके है,। मनप्रीत बादल ने सूबे के लिए कुछ नहीं। कैप्टन सरकार ने सूबे में हर घर नौकरी देने की बजाय हर घर से नौकरी छीनने का प्रयास शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार बने को चार सौ दिन के करीब हुए हैं और बठिंडा व मानसा में ही चार सौ किसान खुदकुशी कर चुके है। मजीठिया ने कहा कि सरकार ने किसानों के कर्ज माफी के नाम पर ड्रामा किया है। मजीठिया ने कहा कि काले हिरण मारने वाले को पांच साल की सजा हो गई और इंसान को मारने वाले मंत्री को सिर्फ तीन साल की सजा पीड़ित परिवार से सरासर बेइंसाफी है। मजीठिया ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को कम से कम उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए । केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बैसाखी की बधाई दी और सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह गुरु साहिबान के दिखाए हुए रास्ते पर चलें । राज्य सभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड और एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद लोगोंवाल ने भी विचार व्यक्त किए।


विधवा को घसीट कर ले गई महिला पुलिस कर्मी
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल के संबोधन के दौरान पंडाल में बैठी विधवा किरनजीत कौर ने खडे़ होकर इंसाफ की गुहार लगानी शुरू कर दी। इस महिला पर जैसे ही महिला पुलिस कर्मियों की नजर पडंी तो वह उसे घसीटते हुए बाहर ले जाने लगीं। इसी दौरान मंच पर बैठे पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की नजर उक्त महिला पर पड़ी तो उसके पास पूर्व अकाली विधायक जीत मोहिंदर सिंह को भेज दिया। उन्हंोने एक मिनट तक विधवा की बात तो सुनीं और इंसाफ लेने के लिए कांग्रेस की कांफ्रेंस में जाने को कह दिया। इसके बाद महिला पुलिस कर्मी विधवा को घसीटते हुए बाहर ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed