फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सरकार के खजाने कभी खाली नहीं होते, बहाने बना रही है सरकार : सुखबीर बादल

सरकार के खजाने कभी खाली नहीं होते, बहाने बना रही है सरकार : सुखबीर बादल

Wed, 14 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
सरकार के खजाने कभी खाली नहीं होते, बहाने बना रही है सरकार : सुखबीर बादल
सरकार के खजाने कभी खाली नहीं होते : सुखबीर बादल
विज्ञापन

-कैप्टन राज में आरोपियों को नौकरी मिल सकती है, लेकिन गरीब बेरोजगारों को नहीं : मजीठिया
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)।
सरकार के खजाने कभी खाली नहीं होते यह सब बहानेबाजी है, क्योंकि सरकार ने न तो शराब टैक्स फ्री की है और न ही जीएसटी से छूट दी है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार के खिलाफ मुल्लांपुर दाखा की दाना मंडी में की गई पोल खोल रैली में यह कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पवित्र गुटका साहिब पर हाथ रख कसम खाई थी कि वह चार सप्ताह में पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे, लेकिन एक साल बीतने के बावजूद हालात उसी तरह है। उन्होंने मौजूदा अकाली दल के महासचिव मनप्रीत सिंह अयाली का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह विधायक थे तो इलाके में विकास की अंधेरी थी। अब इलाके का विनाश हो रहा है। बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र और राज्यों के अंदर चुनाव इकट्ठा करवाने का फैसला कर लिया है, इसलिए पंजाब की मौजूदा सरकार का समय दो साल से ज्यादा नहीं है।
शिरोमणि अकाली दल के सीनियर उप प्रधान बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि कैप्टन के राज में आरोपियों को तो नौकरी मिल सकती है, लेकिन गरीब बेरोजगारों को नहीं। उन्होंने कहा कि अगर किसानों के ट्यूबवेल पर बिजली के बिल लगाए गए तो वह इसका विरोध करेंगे। उन्होंने खजाना मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर तीखी टिप्पणनी करते हुए कहा कि अगर आप के बैठने के लिए पचास लाख की लागत से दफ्तर बनाना हो तो फिर खजाना भरा होता है और अगर विकास कार्यों, शगुन स्कीम, बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन के अलावा गरीब वर्ग के लिए बिजली की दो सौ यूनिट माफ करने की बात हो तो खजाना खाली हो जाता है। मजीठिया ने कहा कि पंजाब के लोगों से जीएसटी के साथ साथ गुंडा टैक्स भी वसूला जा रहा है। इस मौके पर हलका साहनेवाल से विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लो, अकाली दल के महासचिव महेशइंद्र सिंह गरेवाल, अकाली दल के जिला देहाती के प्रधान दर्शन सिंह शिवालिक, पूर्व विधायक रंजीत सिंह तलवंडी, जगरांव के पूर्व विधायक एसआर कलेर व भाजपा नेता प्रवीण बांसल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

अकाली दल के महासचिव मनप्रीत सिंह अय्याली ने कहा कि कुछ अफसर अकाली वर्करों के साथ धक्का कर रहे हैं। उनकी लिस्टें बनाई जा रही हैं। सरकार के आने के बाद उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वर्करों को लामबंद करते कहा कि आगामी पंचायत और जिला परिषद चुनाव में वह किसी किस्म की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। जबकि नगर काउंसिल चुनाव में सरासर धक्केशाही की गई थी। इस मौके पर डॉ. अजायब सिंह चाहल, बंता सिंह उम्मेदपुरी, हरसुरिंदर सिंह गिल, जगजीत सिंह तलवंडी सहित अन्य लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed