फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   7 साल से अधूरे पड़े 3 ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर सियासत शुरू

7 साल से अधूरे पड़े 3 ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर सियासत शुरू

Fri, 22 Feb 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
7 साल से अधूरे पड़े 3 ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर सियासत शुरू
अधूरे 3 ओवरब्रिज को लेकर सियासत शुरू
विज्ञापन

निर्माण शुरू नहीं हुआ तो लुधियाना निवासी नहीं देंगे टोल टैक्स
सांसद बिट्टू ने 27 फरवरी तक निर्माण शुरू करने की डेडलाइन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पानीपत जालंधर हाईवे पर बने लाढोवाल टोल प्लाजा को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। सांसद रवनीत बिट्टू ने शुक्रवार को एलान कर दिया है कि अगर कंपनी ने शहर में अधूरे पड़े तीन ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू नहीं किया, तो 27 फरवरी से कोई शहर निवासी टोल टैक्स अदा नहीं करेंगे। अगर कंपनी ने टोल टैक्स लेना चाहा तो वह खुद मौके पर जाकर इसका विरोध करेंगे।
सांसद रवनीत बिट्टू के अनुसार शहर में ओसवाल कैंसर अस्पताल, जोधेवाल बस्ती और शेरवाल चौक ओवर ब्रिज के निर्माण का काम कंपनी ने साल 2012 में पूरा करना था। लगभग 7 साल बीत जाने पर भी इनका काम लटका है। इसका खामियाजा शहर निवासियों के साथ अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। कंपनी और नेशनल हाईवे अथारिटी को कई बार लेटर भेजकर इस तरफ ध्यान देने के लिए कहा गया। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

लाढोवाल टोल प्लाजा पर हर महीने कंपनी 40 लाख रुपये एकत्र कर रही है। बीते दस साल में कंपनी लोगों से लगभग 14 सौ करोड़ रुपये वसूल कर चुकी है। इसके बावजूद ब्रिज निर्माण को लेकर कंपनी कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए यह फैसला लिया गया है कि अगर 27 फरवरी से पहले कंपनी ने बीच में लटक रहे तीन ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू नहीं किया तो लाढोवाल टोल प्लाजा पर लुधियाना निवासियों से टोल टैक्स नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed